फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Clash Outside Punjab CM Charanjit Channi house in Morinda

पंजाब: मोरिंडा में सीएम आवास के बाहर झड़प, पथराव में डीएसपी समेत कई पुलिसकर्मी घायल

Tue, 12 Oct 2021 09:04 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोरिंडा/रोपड़ (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोरिंडा/रोपड़ (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 12 Oct 2021 09:04 PM IST
सार

जमीन प्राप्ति संघर्ष समिति ने मंगलवार को मुख्यमंत्री के आवास पर प्रदर्शन करने की घोषणा की थी। उनकी घोषणा के मद्देनजर चन्नी के आवास के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। करीब डेढ़ बजे से समिति के सदस्य रेलवे स्टेशन के पास इकट्ठा होने शुरू हो गए।

विज्ञापन
Clash Outside Punjab CM Charanjit Channi house in Morinda
मोरिंडा में सीएम आवास के बाहर झड़प। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी के मोरिंडा स्थित आवास के बाहर प्रदर्शनकारी जमीन प्राप्ति संघर्ष समिति के सदस्यों और पुलिस के बीच झड़प में डीएसपी समेत एक दर्जन लोग घायल हो गए। डीएसपी को मोरिंडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री के आवास की तरफ मार्च कर रहे प्रदर्शनकारियों को जब पुलिस ने रोका तो प्रदर्शनकारियों ने मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। करीब डेढ़ घंटे तक धरना देने के बाद आंदोलनकारी अचानक पत्थरबाजी करने लगे। उन्हें उग्र होता देख मौके पर तैनात ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने लाठीचार्ज का आदेश दे दिया। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें - पंजाब कांग्रेस का विवाद: सिद्धू 14 अक्तूबर को रखेंगे अपनी बात, कांग्रेस मुख्यालय में तलब 
विज्ञापन

 

जमीन प्राप्ति संघर्ष समिति ने मंगलवार को मुख्यमंत्री के आवास पर प्रदर्शन करने की घोषणा की थी। उनकी घोषणा के मद्देनजर चन्नी के आवास के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। करीब डेढ़ बजे से समिति के सदस्य रेलवे स्टेशन के पास इकट्ठा होने शुरू हो गए। तीन बजे तक जामीन प्राप्ति संघर्ष समिति के जोनल प्रधान मुकेश मलौद और वित्त सचिव बिक्कर सिंह हथोआ के नेतृत्व में पांच सौ के करीब कार्यकर्ताओं ने रैली की और इसके बाद सीएम की कोठी की तरफ मार्च शुरू कर दिया। वे मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से मुलाकात कराने की मांग कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के आवास के पास तैनात पुलिस कर्मियों ने जब प्रदर्शनकारियों को बैरिकेड लगाकर रोक दिया तो वे वहीं मुख्य सड़क पर धरना देकर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की बहुत कोशिश की परंतु वे सीएम से मिलने पर अड़े रहे। धरना-नारेबाजी जारी थी। पुलिस के मुताबिक पांच बजे के आसपास आंदोलनकारी अचानक उग्र हो गए और उन्होंने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। उनके हमले में डीएसपी अनिल कुमार समेत पांच पुलिस वाले घायल हो गए।

यह भी पढ़ें - पंजाब में बिजली संकट: रोपड़ और गोइंदवाल थर्मल प्लांट का एक-एक यूनिट चला, कटों से नहीं मिली राहत


स्थिति बिगड़ती देख मौके पर तैनात ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने पुलिस को लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने का आदेश दिया। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर उनको खदेड़ दिया। इस दौरान सात प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं। फिलहाल पुलिस ने किसी के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया है। डीएसपी रैंक के पुलिस अधिकारी का कहना है कि प्रदर्शनकारी पहले ही पथराव करने की तैयारी से आए हुए थे।

पंचायती जमीन का तीसरा हिस्सा अनुसूचित जातियों की दी जाए: समिति
मुकेश मलौद और बिक्कर सिंह हथोआ ने बताया कि जमीन प्राप्ति संघर्ष समिति लंबे समय से अपने हिस्से की जमीनों के लिए संघर्ष  कर रही है, परंतु सत्ताधारी पार्टी की तरफ से उनकी मांगों का हल नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि रोजाना अपने हक मांगते अनुसूचित जाति के ग्रामीण को साहुकारों के उत्पीड़न का शिकार होना पड़ रहा है। कई बार उनको गांवों में सामाजिक बहिष्कार का सामना भी करना पड़ता है। दोनों नेताओं ने कहा कि पंजाब में पहली बार अनुसूचित जाति का मुख्यमंत्री बनने के बाद निचले तबके में आशा बंधी है।

उन्होंने कहा कि समिति के नेतृत्व में पंचायती जमीन में से तीसरा हिस्सा दलितों के लिए पक्के तौर पर देने, नजूल सोसायटी की भूमि का मालिकाना हक, सीलिंग एक्ट से ऊपरी जमीन भूमि रहित लोगों में बांटने, जरूरतमंद परिवारों को पांच पांच मरले प्लाट दिलाने, माइक्रो फाइनेंस कंपनियों समेत मजदूरों के सभी कर्जे माफ करके सहकारी सभा का सदस्य बनाकर सरकारी कर्ज दिलाने, आंदोलन के दौरान उनके खिलाफ दर्ज सभी झूठे पर्चे रद्द करवाने की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed