Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Clash between traffic police and street vendor in Abohar Video

Punjab: महिला गिड़गिड़ाती रही...मन्नतें करती रही, बेटे और पति को छोड़ दो, पुलिस ने एक न सुनी और... देखें Video

Tue, 11 Mar 2025 06:15 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 11 Mar 2025 06:15 PM IST
सार

अबोहर में ट्रैफिक पुलिस और रेहड़ी चालक के बीच जमकर बवाल हो गया। पुलिस रेहड़ी को हटाने पहुंची थी, लेकिन फलों की रेहड़ी लगाने वाले के साथ विवाद हो गया। नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। 

विज्ञापन
Clash between traffic police and street vendor in Abohar Video
अबोहर की घटना। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के अबोहर में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला पुलिस के गुहार लगा रही है कि उसके पति और बेटे को छोड़ दो, लेकिन पुलिस ने उनकी एक न सुनी और दोनों पिता-पुत्र को हिरासत में ले लिया। महिला पुलिस के पति और बेटे को छुड़वाते हुए घायल हो गई है। वह उस्पताल में भर्ती है। घटना अबोहर के मलोट चौक पर हुई है। यहां ट्रैफिक पुलिस व रेहड़ी चालक आपस में भिड़ गए। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एएसआई सुरेंद्र सिंह को सूचना मिली कि मलोट चौक पर कुछ रेहड़ी वालों ने अपनी रेहड़ी के ऊपर बड़ी छतरियां लगा रखी हैं, जो कि वाहनों के गुजरते समय उनसे टकरा जाती हैं। जब एएसआई सुरेंद्र सिंह उक्त रेहड़ी वाले को छतरियां हटाने और रेहड़ियों को पीछे करवाने के लिए गए तो उक्त रेहड़ी वाले के साथ उनका विवाद हो गया। आरोप है कि रेहड़ी वालों ने पुलिस कर्मियों के साथ गाली गलोच की। रेहड़ी वाले का परिवार तैश में आ गया और एएसआई सुरेंद्र सिंह से हाथापाई कर दी। 
विज्ञापन




एएसआई सुरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि उक्त लोगों की मारपीट के दौरान उनके नाक से खून बहने लगा और हमलावरों ने उनका मोबाइल व चालान काटने की मशीन भी तोड़ दी। वहीं सुरेंद्र सिंह के साथ मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें उक्त लोगों के चंगुल से छुड़ाया और अस्पताल मे दाखिल करवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने लगाया पति और बेटे के साथ मारपीट का आरोप
इधर सिविल अस्पताल में उपचाराधीन सीता रानी ने बताया कि वह और उसका बेटा अपने पति को खाना देने के लिए आए थे। तभी वहां ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी आए और उसके पति को रेहड़ी हटाने का कहने लगे। जब उन्होंने विरोध किया तो ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने उसे और उसके बेटे को बुरी तरह से पीटा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed