{"_id":"66cf39a7d7152c49ba0d37b6","slug":"clash-between-farmers-and-police-for-land-acquisition-of-delhi-katra-expressway-in-malerkotla-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेस-वे के जमीन अधिग्रहण पर बवाल, किसानों और पुलिस में झड़प, बैरिकेड्स तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेस-वे के जमीन अधिग्रहण पर बवाल, किसानों और पुलिस में झड़प, बैरिकेड्स तोड़े
Wed, 28 Aug 2024 08:22 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 28 Aug 2024 08:22 PM IST
सार
पंजाब के मलेरकोटला में जम्मू-कटरा एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण करने को लेकर किसानों और पुलिस में झड़प हो गई। किसानों ने पुलिस के बैरिकेड तोड़ दिए। इसके बाद यहां स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
विज्ञापन
मालेरकोटला में जमीन अधिग्रहण का विरोध जताते किसान।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मालेरकोटला में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) प्रोजेक्ट के लिए जमीन पर कब्जे को लेकर उगराहां यूनियन के किसानों और पुलिस के बीच झड़प हो गई है। भारत माला प्रोजेक्ट के तहत हाईवे बनाने के लिए जमीन अधिग्रहण करने पुलिस के साथ पहुंची एनएचएआई टीम का भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के किसानों ने जमकर विरोध किया। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान किसानों की पुलिस से झड़प हो गई। इससे वहां माहौल तनावपूर्ण हो गया।
विज्ञापन
पुलिस प्रशासन की तरफ से सड़क पर टिप्पर लगाकर किसानों को आगे जाने से रोकना चाह, लेकिन इस बात पर किसान बिफर गए। किसानों ने कड़ा विरोध जताया। किसानों को रोकने के लिए पुलिस की तरफ से लगाए गए बैरिकेड्स भी उन्होंने फेंक दिए। इसके बाद किसानों और पुलिस के बीच सीधी भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के जिला अध्यक्ष अमरीक सिंह, दरबारा सिंह छाजला और सुनाम ब्लाक अध्यक्ष जसवंत सिंह तोलावाल के नेतृत्व में यूनियन ने जमीन अधिग्रहण का विरोध किया। यूनियन नेताओं का कहना है कि उन्हें जमीन का पर्याप्त मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। सरकार जबरन जमीनें छीन रही हैं। इस प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में किसान पहुंचे थे।
विज्ञापन