फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   CIA Constable injured in attack last year has died in Talwandi Mehma village of Kapurthala

Punjab: कार ओवरटेक के विवाद में घायल पुलिसकर्मी की मौत, परिजनों ने कहा-नहीं करेंगे अंतिम संस्कार, रखी शर्त

Sun, 22 Jan 2023 03:13 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 22 Jan 2023 03:13 PM IST
सार

15 अक्तूबर 2022 को सीआईए स्टाफ कपूरथला में तैनात कांस्टेबल परमिंदर सिंह वासी गांव धंधल का गांव तलवंडी मेहमा में कार ओवरटेक करने को लेकर मामूली विवाद हो गया था। उन पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया था।  

विज्ञापन
CIA Constable injured in attack last year has died in Talwandi Mehma village of Kapurthala
मृतक परमिंदर सिंह। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब के कपूरथला जिले के गांव तलवंडी मेहमा में पिछले साल 15 अक्तूबर को तेजधार हथियारों से जानलेवा हमले में घायल सीआईए में तैनात पुलिसकर्मी की मौत हो गई है। सीआईए स्टाफ के इंचार्ज जरनैल सिंह ने बताया कि घायल परमिंदर सिंह कोमा में था और कुछ दिन पहले ही घर वापस आया था। 

विज्ञापन


दूसरी तरफ घटना के मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के चलते मृतक के गांव वासियों और परिजनों में रोष है। उन्होंने चेतावनी दी कि मुख्य आरोपियों के गिरफ्तार होने तक परमिंदर सिंह का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन


15 अक्तूबर 2022 को सीआईए स्टाफ कपूरथला में तैनात कांस्टेबल परमिंदर सिंह वासी गांव धंधल का गांव तलवंडी मेहमा में कार ओवरटेक करने को लेकर मामूली विवाद हो गया था। उन पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया था।  मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार हमलावरों के पास तेजधार हथियार तथा बेसबॉल बैट भी थे। कार सवार ने शोर मचाकर अपने साथी इकट्ठे कर लिए। देखते ही देखते 20-25 युवक तेजधार हथियार, बेसबॉल बैट लेकर आ धमके और ईंट-पत्थर चलाने शुरू कर दिए। इसके बाद तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इसमें परमिंदर सिंह गंभीर जख्मी हो गया। वह जालंधर के निजी अस्पताल में उपचाराधीन था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


परमिंदर सिंह के परिवार के अनुसार वह 12 तारीख को घर वापस आ गया था लेकिन अभी भी कोमा में ही था। रविवार को उसका देहांत हो गया है। उन्होंने यह भी बताया कि इस जानलेवा हमले को 3 माह बीत जाने के बाद भी घटना के मुख्य आरोपी को पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है। गांव वासियों ने यह भी बताया कि जब तक मुख्य आरोपी गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक परमिंदर सिंह का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed