फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chaos in Moga on the last day of filing nomination

नामांकन भरने के अंतिम दिन मोगा में हंगामा: कागज फाड़े, पथराव में दो लोग जख्मी, पुलिस ने फटकारी लाठियां

Fri, 04 Oct 2024 03:37 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 04 Oct 2024 03:37 PM IST
सार

मोगा के लेंडेके नामांकन सेंटर के बाहर कुछ अज्ञात लोगों ने आकर लाइन में खड़े लोगों की नामांकन फाइल छीनकर फाड़ दी और सड़क पर फेंक दी। इसके बाद कुछ लोगों के बीच ईंट पत्थर भी चले। इसमें दो लोग जख्मी भी हुए हैं।

विज्ञापन
Chaos in Moga on the last day of filing nomination
मोगा में पंचायत चुनाव के नामांकन के दाैरान हंगामा - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में पंचायत चुनाव के नामांकन का शुक्रवार को अंतिम दिन है। पिछले दो दिन सरकारी छुट्टी होने के कारण आज सुबह से ही नामांकन करने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। प्रशासन ने सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किए लेकिन शुक्रवार सुबह 11 बजे मोगा के कोट ई सेखा में नामांकन भरने आए लोग आपस में भिड़ गए। एक दूसरे के ऊपर नामांकन भरने के रोकने के आरोप लगाए गए। मौके पर पुलिस ने स्थिति को संभाला। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, करीब 12 बजे मोगा के लेंडेके नामांकन सेंटर के बाहर कुछ अज्ञात लोगों ने आकर लाइन में खड़े लोगों की नामांकन फाइल छीनकर फाड़ दी और सड़क पर फेंक दी। इसके बाद कुछ लोगों के बीच ईंट पत्थर भी चले। इसमें दो लोग जख्मी भी हुए हैं। इस दाैरान कुछ लोगों के पास तेजधार हथियार भी देखे गए। मौके पर भारी पुलिस फोर्स ने पहुंचकर स्थिति को संभाला। पुलिस को भीड़ को खदेड़ने के लिए हल्का लाठी चार्ज भी करना पड़ा। लोगों ने आरोप लगाया कि सरकार गुंडागर्दी कर रही है और नामांकन भरने में विरोधी पार्टी के उम्मीदवार को रोका जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed