फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chaos in Bhodipura village over counting of votes in panchayat elections stones pelted

Bathinda: पंचायत चुनाव में मतगणना पर गांव भोड़ीपुरा में बवाल, पुलिस पर मारे पत्थर, CIA इंचार्ज समेत तीन जख्मी

Wed, 16 Oct 2024 09:21 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 16 Oct 2024 09:21 AM IST
सार

प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए पुलिस को हवाई फायर करने पड़े। घायल पुलिस कर्मियों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सीआईए इंचार्ज के सिर पर पपांच टांके आए हैं।

विज्ञापन
Chaos in Bhodipura village over counting of votes in panchayat elections stones pelted
अस्पताल में भर्ती घायल। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंचायत चुनाव की गिनती के दौरान मंगलवार देर रात बठिंडा के गांव भोडीपुरा एवं चक्क फतह सिंह वाला में पुलिस और ग्रामीण आमने सामने हो गए। इस दौरान गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस पर संगीन आरोप लगाते हुए पथराव कर दिया तो वहीं पुलिस ने अपने बचाव में हवाई फायर कर दिए। जिस के बाद भीड़ तितर बितर हो गई।
विज्ञापन


बुधवार सुबह पुलिस ने भीड़ में शामिल लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस पर हुए पथराव से सीआईए 1 के इंचार्ज नवरीत सिंह समेत चार पुलिस कर्मी घायल हो गए। इंचार्ज के सिर पर चोट ज्यादा होने कारण उनको पांच टंके लगाए गए। सभी जख्मी सिविल अस्पताल बठिंडा में दाखिल हुए थे। एसएसपी अमनीत कोंडल ने पुष्टि कर दी है। 
विज्ञापन



 

वहीं जख्मी पूर्व सरपंच सुखदेव सिंह भोडीपुरा ने बताया कि मंगलवार शाम को जब पंचायत चुनाव की गिनती स्कूल में हो रही थी तो वो स्कूल से कुछ दूरी पर थे। इसी दौरान कुछ पुलिस कर्मी उनके पास आए उनको भगाने लगे, इसी दौरान बहसबाजी हो गई। जख्मी सुखदेव ने आरोप लगाया कि जब उनको एवं गांव के अन्य लोगों को पता चला कि पुलिस दूसरे पक्ष की सहायता कर रही है तो उन्होंने इस बाबत एतराज जताया। इतने में पुलिस कर्मियों ने उन पर डंडे बरसा दिए और पुलिस के साथ मौजूद विरोधी पक्ष के जोगा सिंह ने अपने पिस्ताैल से फायर कर दिए। पूर्व सरपंच ने आरोप
लगाया कि जब पुलिस ने ग्रामीणों को पीटना शुरू कर दिया तो गांव के अन्य लोगों ने मिलकर पुलिस का सामना किया। पूर्व सरपंच का आरोप था कि पुलिस अगर मतभेद ना करती तो शायद इतनी बात ना बढ़ती, लेकिन पुलिस ने मामले को सुलझाने की बजाय उलझा दिया। 

गांव चक्क फतह सिंह वाला में भी पुलिस पर भीड़ ने पथराव कर दिया। बचने के लिए पुलिस ने हवाई फायर कर दिया। पथराव में सीआईए 1 इंचार्ज नवप्रीत समेत चार पुलिस कर्मी गंभीर घायल हो गए थे जिनको बठिंडा के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। सीआईए इंचार्ज के सिर पर गहरी चोट होने के कारण उनके सिर पर पांच टांके लगाए गए। एसपी सिटी नरिंदर सिंह का कहना था कि पुलिस ने उक्त दोनों मामलों की जांच करते हुए भीड़ में शामिल लोगों के खिलाफ थाना दयालपुरा एवं थाना नथाना में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी का कहना था कि ग्रामीणों द्वारा पुलिस पर लगाए जा रहे सभी आरोप बेबुनियाद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed