{"_id":"6ac7a9d550c64e07130e20bc","slug":"young-boy-brutally-beaten-by-police-employee-in-punjab-2026-10-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में युवक को अगवा कर बेरहमी से पीटा: पुलिकर्मी पर लगे आरोप, क्या बोला पीड़ित का भाई?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में युवक को अगवा कर बेरहमी से पीटा: पुलिकर्मी पर लगे आरोप, क्या बोला पीड़ित का भाई?
Thu, 08 Oct 2026 08:04 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज़ एजेंसी, बठिंडा
संवाद न्यूज़ एजेंसी, बठिंडा
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 08 Oct 2026 08:04 PM IST
सार
पंजाब पुलिस के कर्मी पर एक युवक को अगवा कर उससे मारपीट के आरोप लगे हैं। युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला है। परिजनों ने पुलिस से आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
युवक से बेरहमी से मारपीट
- फोटो : संवाद
विस्तार
संगरूर पुलिस में तैनात एक पुलिसकर्मी पर मोगा से एक युवक को कथित तौर पर अगवा कर उसके साथ बुरी तरह मारपीट करने और गंभीर हालत में सुनसान जगह पर छोड़ने के आरोप लगे हैं। घायल युवक की पहचान गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जिसे गंभीर हालत में उपचार के लिए एम्स बठिंडा में भर्ती करवाया गया है। मामले में युवक के परिजनों की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई है। वहीं, युवक के कथित अपहरण की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
लकड़ी का मिस्त्री है घायल युवक
एम्स बठिंडा में उपचाराधीन गुरप्रीत सिंह के भाई सिमरजीत सिंह ने बताया कि उसका भाई मोगा में लकड़ी का मिस्त्री है। वह दोपहर के समय मोगा के बुग्गीपुरा चौक से अचानक लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिवार ने मामले की शिकायत थाना मेहना में दर्ज करवाई। सिमरजीत के मुताबिक, शिकायत दर्ज करवाने के कुछ घंटे बाद गुरप्रीत घायल हालत में मिला। उसके बाद उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
युवक के सिर और पीठ पर गंभीर चोटें
हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे फरीदकोट रेफर कर दिया। फरीदकोट पहुंचने पर भी डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए उसे एम्स बठिंडा रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार, गुरप्रीत के सिर और पीठ पर गंभीर चोटों के निशान हैं। चोटों के कारण वह ज्यादा बातचीत नहीं कर पा रहा है और घटना के बाद से डरा हुआ है। सिमरजीत सिंह ने दावा किया कि गुरप्रीत ने परिवार को बताया है कि संगरूर पुलिस में तैनात मोहित नामक पुलिसकर्मी ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर उसे बुग्गीपुरा चौक से कथित तौर पर अगवा किया।
इसके बाद उसे किसी अज्ञात स्थान पर ले जाकर बुरी तरह पीटा गया और जान से मारने का प्रयास किया गया। परिजनों का आरोप है कि गुरप्रीत की इंस्टाग्राम पर एक लड़की से जान-पहचान थी। इसी बात की जानकारी उक्त पुलिसकर्मी को होने के बाद कथित तौर पर गुरप्रीत को अगवा किया और उसके साथ मारपीट की।
पुलिस कर रही मामले की जांच
सिमरजीत ने यह भी दावा किया कि आरोपी पुलिसकर्मी संगरूर के एसएसपी की सुरक्षा में तैनात है। हालांकि, इस दावे की पुलिस की ओर से पुष्टि नहीं की गई है। इस संबंध में संगरूर एसएसपी के सरकारी नंबर पर संपर्क किया गया तो एएसआई सतनाम सिंह ने फोन उठाया। उन्होंने बताया कि एसएसपी की सुरक्षा में ऐसा कोई पुलिसकर्मी तैनात नहीं है। वहीं, युवक के कथित अपहरण से जुड़ी सीसीटीवी फुटेज सामने आने की बात भी सामने आई है। थाना मेहना के एसएचओ परमिंदर सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति और आरोपों की सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी।