{"_id":"688483567b138775400443d6","slug":"woman-commit-suicide-in-pathankot-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे का दंश: बेटा नशे के लिए बार-बार मांगता था पैसे, दुखी मां ने उठाया घातक कदम; पठानकोट का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे का दंश: बेटा नशे के लिए बार-बार मांगता था पैसे, दुखी मां ने उठाया घातक कदम; पठानकोट का मामला
Sat, 26 Jul 2025 12:57 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:57 PM IST
सार
नशे का दंश: बेटा नशे के लिए बार-बार मांगता था पैसे, दुखी मां ने उठाया घातक कदम; पठानकोट का मामला
विज्ञापन
मृतका मनजीत कौर
- फोटो : फाइल
विस्तार
नशे की दलदल में फंसे एक युवक से तंग आकर उसकी मां ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर डाली। मृतका का पहचान मनजीत कौर पत्नी सुरिंदर पाल सिंह निवासी वार्ड नंबर. 29 न्यू बैंक कालोनी के रूप में हुई है।
मृतक महिला के पति सुरिंदर पाल सिंह ने आरोप लगाया कि उनका बेटा लंबे समय से नशे का आदी है। वह रोजाना नशे की पूर्ति के लिए अपनी मां से पैसे की मांग करता है। उनके बेटे ने अपनी मां से पैसों की मांग लिए बहसबाजी शुरू कर दी और खुद को मौत के घाट उतारने की धमकियां देने लगा। पुलिस ने अवतार सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं तहत केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
सुरिंदर पाल सिंह ने बताया कि मनजीत कौर ने बेटे से कहा कि तुम्हारे रोज-रोज के घर में होने वाले कलह से वे खुद ही जीवन लीला समाप्त कर लेती है। महिला ने कोई जहरीली वस्तु निगल आत्महत्या कर ली है। पति ने कहा कि उसकी पत्नी ने आत्महत्या से पहले कहा कि वह अपने बेटे की हर रोज की लड़ाई-झगड़े और धमकियों से तंग आ चुकी है और अब वह जीना नहीं चाहती। जहरीला पदार्थ निगलने के बाद परिवार मनजीत कौर को सिविल अस्पताल पठानकोट उपचार के लिए लेकर आया जहां डाक्टरों ने उसे मृत करार दिया।