फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Where was CM Bhagwant Mann before chasing away farmers Shambhu and Khanauri border Kisan andolan all update

किसानों को खदेड़ने से पहले कहां थे सीएम मान?: 10 प्वाइंट में समझिए किसान आंदोलन 2.0 में क्या-क्या हुआ

Thu, 20 Mar 2025 12:34 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 20 Mar 2025 12:34 PM IST
सार

किसान यहां 13 फरवरी-2024 से धरने पर बैठ थे। केंद्र सरकार और किसान संगठनों की बुधवार को चंडीगढ़ में हुई बैठक बेनतीजा रही। बैठक खत्म होने के बाद खनौरी व शंभू बॉर्डर लौट रहे किसान नेताओं जगजीत सिंह डल्लेवाल, सरवण सिंह पंधेर समेत 300 से अधिक किसानों को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
Where was CM Bhagwant Mann before chasing away farmers Shambhu and Khanauri border Kisan andolan all update
पुलिस ने किसानों पर छोड़े आंसू गैस के गोले - फोटो : संवाद (फाइल)

विस्तार

शंभू और खनौरी बॉर्डर पर 13 माह से चल रहे किसानों के धरने को पंजाब सरकार ने बुधवार रात पुलिस की मदद से हटा दिया। पुलिस ने बुलडोजर चलाकर खनौरी और शंभू बॉर्डर पर बने मंच ढहा दिए और टेंट भी उखाड़ दिए। पुलिस के एक्शन से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली पहुंच चुके थे। वहां उन्हें परिसीमन के मुद्दे पर तमिलनाडु के नेताओं की ओर से बुलाई गई बैठक में शामिल होना है। माना जा रहा है कि पंजाब में कार्रवाई से पहले पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से भी चर्चा की गई थी।

विज्ञापन


किसान यहां 13 फरवरी-2024 से धरने पर बैठ थे। केंद्र सरकार और किसान संगठनों की बुधवार को चंडीगढ़ में हुई बैठक बेनतीजा रही। बैठक खत्म होने के बाद खनौरी व शंभू बॉर्डर लौट रहे किसान नेताओं जगजीत सिंह डल्लेवाल, सरवण सिंह पंधेर समेत 300 से अधिक किसानों को हिरासत में ले लिया। अब अमृतसर- अंबाला- दिल्ली नेशनल हाईवे वीरवार को खोल दिया जाएगा। वीरवार को शंभू और खनौरी बॉर्डर पर लगाई गई बैरिकेडिंग हटाई जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस कार्रवाई के दौरान किसानों व पुलिस के बीच जमकर हाथापाई भी हुई, जिमसें कुछ किसान नेताओं की पगड़ियां उतर गईं। सरकार ने शंभू और खनौरी बॉर्डर पर करीब 5000 पुलिसकर्मी तैनात कर दिए हैं। वहीं, बॉर्डर एरिया में इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं। पुलिस कार्रवाई के विरोध में प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर किसान सड़कों पर उतर आए। विपक्ष समेत सभी किसान नेताओं ने पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Where was CM Bhagwant Mann before chasing away farmers Shambhu and Khanauri border Kisan andolan all update
शंभू बॉर्डर को खोला गया है। - फोटो : संवाद

एक दिन पहले ही बन चुकी थी पूरी रणनीति, तैयार थे 5000 पुलिस जवान

सूत्रों के अनुसारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव और स्पेशल डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला की अध्यक्षता में मंगलवार दोपहर 12 बजे हाईलेवल मीटिंग हुई थी, जिसमें बुधवार शाम को शंभू व खनौरी बॉर्डर को खाली कराने की प्लानिंग हो गई थी। यही कारण रहा कि किसान पुलिस के चक्रव्यूह में फंस गए। बॉर्डर खाली कराने के लिए 5000 हजार पुलिस जवानों की टुकड़ी को तैयार रखा गया था। चंडीगढ़ स्थित पुलिस मुख्यालय से पहले ही सूचना दे दी गई थी कि शंभू व खनौरी बॉर्डर को वीरवार सुबह तक हर हाल में खाली कराना है।

यह भी पढ़ें: 'आंदोलन अभी खत्म नहीं हुआ': कई किसान नेताओं को पकड़ नहीं पाई पुलिस... डल्लेवाल जालंधर पिम्स में भर्ती

इसलिए उठाया कदम: समाधान न होने के कारण लंबा खिंचता दिख रहा था आंदोलन

किसानों और केंद्र की लगातार बैठकों से एमएसपी की कानूनी गारंटी सहित अन्य मांगों पर कोई हल नहीं निकल पा रहा था। सरकार को आशंका थी कि यदि इस बार भी सहमति नहीं बनी तो आंदोलन और लंबा खिंच जाएगा। किसानों के 13 माह से चल रहे पक्के मोर्चे के कारण प्रदेश के व्यापार और अन्य कामकाज पर काफी असर पड़ रहा था। यह भी चर्चा है कि पंजाब सरकार ने अपने बचे हुए दो साल के कार्यकाल में वादों को पूरा करने, केंद्र की ओर से रोकी गई ग्रांट को जारी करवाने और सहयोग की दृष्टि से यह कदम उठाया है। सरकार का कहना है कि किसानों की मांगें केंद्र सरकार को पूरी करनी हैं, लेकिन पंजाब में उनके पक्के मोर्चे से कामकाज और विकास प्रभावित हो रहा है।

यह भी पढ़ें: आज खुलेगा एनएच-44: बुलडोजर से कंक्रीट बैरिकेड्स को हटाने का काम जारी, शंभू बॉर्डर पर किसानों का धरना समाप्त

Where was CM Bhagwant Mann before chasing away farmers Shambhu and Khanauri border Kisan andolan all update
शंभू बॉर्डर। - फोटो : संवाद

13 फरवरी 2024 से 19 मार्च 2025 के बीच क्या क्या हुआ

  • 13 फरवरी 2024 को किसानों ने दिल्ली कूच किया। पुलिस ने शंभू और खनौरी बॉर्डर पर बैरिकेडिक करके रोका।
  • दिल्ली कूच को लेकर 21 फरवरी 2024 को किसानों व पुलिस के बीच टकराव हुआ। युवा किसान नेता शुभकरण सिंह की मौत हुई।
  • 17 अप्रैल 2024 को किसानों ने रेलवे ट्रैक जाम किया।
  • 2 सितंबर 2024 को सुप्रीम कोर्ट ने कमेटी बनाई। कमेटी ने किसानों व हितधारकों से की बैठकें।
  • 18 नवंबर2024  किसानों ने 6 दिसंबर को दिल्ली कूच का एलान किया।
  • 26 नवंबर 2024 को किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया। डल्लेवाल ने आमरण अनशन शुरू किया।
  • 6 दिसंबर 2024 को किसानों ने दिल्ली कूच का प्रयास किया। हरियाणा पुलिस के साथ फिर टकराव हुआ। पुलिस ने आंसू गैस से खदेड़ा।
  • 8 व 14 दिसंबर 2024 को फिर से दिल्ली कूच का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे।
  • 4 जनवरी 2025 को किसानों ने खनौरी बॉर्डर पर महापंचायत की।
  • 14 फरवरी 2025 को केंद्र के साथ दोबारा बैठक शुरू हुई। 22 फरवरी को फिर बैठक हुई, पर बेनतीजा रही।
  • 19 मार्च 2025 को चौथी बार केंद्र और किसानों के बीच बैठक हुई, जिसमें को नतीजा नहीं निकाला और शाम होते पुलिस ने शंभू और खनौरी बॉर्डर से किसानों को खदेड़ दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed