फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Weather in Chandigarh and Punjab no rain change in Holi 2026

आ गई गर्मी: पंजाब में 32 डिग्री पारा, चंडीगढ़ में भी 30 डिग्री तक पहुंचा, होली पर कैसा रहेगा मौसम? जानिए ताजा

Sun, 01 Mar 2026 02:34 PM IST
Ankesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Ankesh Kumar Updated Sun, 01 Mar 2026 02:34 PM IST
सार

मार्च माह की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में अब गर्मी तेवर दिखाने लग गई है। बीते कुछ दिन से दिन में तेज धूप खिल रही है और ठंड का असर लगभग खत्म हो चुका है। लोगों ने अब गर्म कपड़े पैक कर दिए हैं। 

विज्ञापन
Weather in Chandigarh and Punjab no rain change in Holi 2026
गर्मी से बचने की कोशिश करती महिलाएं - फोटो : संवाद (फाइल)

विस्तार

राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं ने पंजाब में तपिश बढ़ा दी है। शनिवार को पंजाब में पारा 32 डिग्री को पार कर गया। पंजाब का अधिकतम तापमान 5.1 डिग्री के ऊपर हो गया। तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। वहीं, राजधानी चंडीगढ़ की बात करें तो शहर में भी गर्मी ने तय समय से पहले ही असर दिखाना शुरू कर दिया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा रहा।

विज्ञापन


तापमान में इस बढ़ोतरी से दिन के समय हल्की गर्मी महसूस होने लगी है। लोगों ने अब दिन के समय ऊनी कपड़ों का पूरी तरह से त्याग कर दिया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि साफ आसमान और तेज धूप के कारण आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। बदलते मौसम के बीच लोगों को दोपहर के समय धूप से बचाव की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


होली के दिन 30 डिग्री रहेगा तापमान
4 मार्च को होली के दिन अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। ऐसे में त्योहार पर हल्की गर्मी के बीच रंगों का उत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्च में सताएगी गर्मी
मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर सुरिंदर पाल का कहना है कि पंजाब में उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। यह हवाएं राजस्थान से आने के कारण गर्म होती है जिससे गर्मी बढ रही है। उन्होंने बताया कि मार्च महीने में गर्मी और सताएगी। क्योंकि फिलहाल पंजाब में मौसम शुष्क बना रहेगा। मार्च के आखिरी सप्ताह में हल्की बारिश से कुछ राहत मिल सकती है। 


32.3 डिग्री के साथ फरीदकोट सबसे गर्म
शनिवार को 32.3 डिग्री के तापमान के साथ फरीदकोट सबसे गर्म रहा। अमृतसर का अधिकतम पारा 27.3 डिग्री, लुधियाना का 29.6 डिग्री, पटियाला का 29.4 डिग्री, पठानकोट का 27.5 डिग्री, बठिंडा का 29.4 डिग्री, एसबीएस नगर का 27.6 डिग्री, फिरोजपुर का 28.3 डिग्री, होशियारपुर का 28.8 डिग्री, रूपनगर का 30.7 डिग्री दर्ज किया गया। अमृतसर का न्यूनतम पारा 11.9 डिग्री, लुधियाना का 13.4 डिग्री, पटियाला का 14.8 डिग्री, बठिंडा का 14.2 डिग्री, एसबीएस नगर का 14.3 डिग्री, फिरोजपुर का 12.0 डिग्री, होशियारपुर का 12.9 डिग्री व रूपनगर का 15.5 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed