फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Water dispute CM Bhagwant mann reaches at Nangal Dam

पानी को लेकर तकरार: नंगल डैम पहुंचे सीएम मान, बोले- BBMB अधिकारी पानी पर डाल रहे डाका, केंद्रीय मंत्री पर बरसे

Sun, 11 May 2025 02:24 PM IST
Ankesh Thakur अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 11 May 2025 02:24 PM IST
सार

पंजाब और हरियाणा के बीच पानी विवाद को लेकर रविवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान नंगल डैम पहुंचे हैं। यहां उन्होंने बीबीएमबी अधिकारियों को गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल पर भी बरसे। 

विज्ञापन
Water dispute CM Bhagwant mann reaches at Nangal Dam
नंगल डैम पर भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानी को लेकर पंजाब और हरियाणा में विवाद भी चरम पर है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान रविवार को एक बार फिर से नंगर स्थित भाखड़ा डैम पर पहुंचे। जहां उन्होंने हरियाणा को अतिरिक्त पानी देने का विरोध जताया। सीएम मान ने कहा कि भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के अधिकारी रोजाना पंजाब के पानी पर डाका डालने की कोशिश कर रहे हैं। मैं उनको अपने इरादे में बिल्कुल सफल नहीं होने दूंगा। 

विज्ञापन


वहीं मुख्यमंत्री मान ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को भी आड़े हाथ लिया। मान ने कहा कि मनोहर लाल भी पानी के मुद्दो को अपनी इज्जत का सवाल बनाए बैठे हैं। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि 8 दिनों में हरियाणा इस पानी से कौन सी खेती कर लेगा, जबकि पंजाब उनके जरूर मुताबिक पीने का पानी छोड़ रहा है। 
विज्ञापन


संकट की घड़ी में राजनीति कर रही भाजपा
मान ने कहा कि मैं यहीं पर रहूंगा और अवैध रूप से पंजाब का पानी लेने नहीं दिया जाएगा। इस संकट की घड़ी में भाजपा इस तरह की राजनीति कर रही है। एक तरफ तो बॉर्डर पर हालत खराब हैं। दूसरी तरफ हमें अपना पानी बचाने के लिए दोहरी लड़ाई लड़नी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खतरे में पंजाब के बांध
मान ने कहा कि रणजीत सागर और शाहपुर कंडी डैम पर भी ड्रोन दिखाई दिए हैं। पंजाब के बांध पहले ही निशाने पर हैं और ऐसे हालात में स्थानीय लोगों को अपना पानी बचाने के लिए नंगल डैम पर जुटना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर कोई हादसा हो जाता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा। 

तीसरी बार नंगल डैम आना पड़ा
मान कहा कि यह तीसरी बार है कि मुझे यहां पर आना पड़ रहा है। पहले बीबीएमबी के अध्यक्ष और फिर अधिकारी रोजाना सुबह उठकर पानी छोड़ने के लिए आ जाते हैं। राजस्थान को बॉर्डर पर तैनात सेना के लिए पानी की जरूरत थी और मैंने तुरंत राजस्थान को पानी छोड़ने के लिए निर्देश दिए। देश सेवा में पंजाब हमेशा हाजिर है, लेकिन इस तरह की धक्के बर्दाश्त नहीं सही जाएगी। 


एक भी किसान यूनियन का नहीं आया बयान
सीएम मान किसान यूनियन पर भी हमला बोलते हुए कहा कि रोजाना हाईवे जाम करने वाले किसान नेता अब कहां है। पानी के मुद्दे पर वह कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं। कल को वे पानी को मुद्दे को लेकर वे किस मुंह  से मेरे पास आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed