Punjab by Election: आचार संहिता का उल्लंघन, भाजपा प्रत्याशी मनप्रीत बादल और कांग्रेस नेता राजा वड़िंग को नोटिस
Punjab by Election: चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने पर गिद्दड़बाहा से भाजपा प्रत्याशी मनप्रीत बादल को चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया है। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी अमृता वड़िंग के पति अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को भी नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने पर गिद्दड़बाहा से भाजपा प्रत्याशी मनप्रीत बादल और कांग्रेस प्रत्याशी अमृता वड़िंग के पति अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया है। आयोग ने दोनों से 24 घंटे के भीतर लिखित जवाब भी मांगा है। भाजपा नेता मनप्रीत बादल ने कुछ दिन पहले चुनाव प्रचार के दौरान मौजूद लोगों को नौकरी दिलवाने का वादा किया था। कहा था कि पंजाब रोडवेज का जीएम उन्हें जानता है। वे रेलवे में भी नौकरी लगवा देंगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था,जिसकी शिकायत आयोग तक पहुंची थी।
वहीं राजा वड़िंग ने गिद्दड़बाहा में पत्नी के समर्थन में एक मस्जिद में चुनावी जनसभा की थी और वोट मांगे थे। इसके फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। पंजाब भाजपा ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग और पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी को की थी।
जेल में बंद गैंगस्टर ने वोटरों को धमकाया
हरियाणा की कुरुक्षेत्र जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया ने डेरा बाबा नानक से कांग्रेस प्रत्याशी जतिंदर कौर रंधावा को उपचुनाव में वोट न देने के लिए फोन पर वोटरों व पार्टी समर्थकों को धमकाया था। सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग व पंजाब के सीईओ सिबिन सी से की थी। सीईओ ने हरियाणा सरकार को भगवानपुरिया पर नजर रखने काे कहा है। इसी कड़ी में आयोग ने डेरा बाबा नानक के डीएसपी जसबीर सिंह को पद से हटा दिया है। उनकी जगह नया डीएसपी लगाने के लिए राज्य सरकार से तीन अधिकारियों के नाम भी मांगे हैं।