फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Villagers stopped convoy of Minister Dr. Balbir Singh and MLA police lathi charge in Ferozepur

Video: फिरोजपुर में मंत्री और विधायक का घेराव, गुस्साए लोगों ने रोका काफिला, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Thu, 18 Sep 2025 05:54 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 18 Sep 2025 05:54 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह वीरवार को बाढ़ ग्रस्त फिरोजपुर के सीमावर्ती गांव टेंडी वाला पहुंचे थे। मंत्री के साथ स्थानीय विधायक रणबीर सिंह भुल्लर भी थे। गांव के लोगों ने मंत्री का काफिला रोक दिया। 

विज्ञापन
Villagers stopped convoy of Minister Dr. Balbir Singh and MLA police lathi charge in Ferozepur
फिरोजपुर में मंत्री व विधायक का विरोध। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पंजाब में बाढ़ ग्रस्त इलाकों का सरकार के मंत्री, विधायक व अन्य नेता दौरा कर रहे हैं। बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन और पीड़ितों से मिलकर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया जा रहा है। इसी सिलसिले में वीरवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह फिरोजपुर के सीमावर्ती गांव टेंडी वाला पहुंचे थे। मंत्री के साथ स्थानीय विधायक रणबीर सिंह भी थे। यहां किसी बात को लेकर बवाल हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस ने बल प्रयोग करना पड़ा। 

विज्ञापन


गांव पहुंचने पर विधायक रणबीर सिंह भुल्लर के साथ ग्रामीणों की किसी बात को लेकर बहस हो गई। देखते ही देखते वहां हंगामा हो गया। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बाढ़ प्रभावितों से मिलने पहुंचे मंत्री डॉ. बलबीर सिंह और विधायक का रास्ता रोक लिया। लोगों ने मंत्री का काफिला रोकने के लिए रास्ते पर बैल गाड़ियां खड़ी कर दी। मंत्री और विधायक का घेराव करते हुए लोगों ने जमकर नारेबाजी भी की। 
विज्ञापन




इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस सुरक्षा बलों के साथ स्थानीय लोगों की झड़प हो गई। पुलिस जवानों ने लोगों को खदेड़ने के लिए बल प्रयोग किया। जवानों और मंत्री के सुरक्षा बलों ने ग्रामीणों के साथ मारपीट की। स्थानीय युवक गुरप्रीत सिंह ने कहा कि उसके साथ पुलिस वाले और मंत्री के सुरक्षा कर्मियों ने मारपीट की है। उसे काफी पीटा गया उनके शरीर पर लाठियां के निशान बने हैं। पुलिस ने महिलाओं को भी नहीं बख्शा है। हंगामा बढ़ता देख सुरक्षा बलों ने रास्ता क्लीयर करवाया और सेहत मंत्री के काफिले में शामिल गाड़ियों को वहां से निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed