{"_id":"6af95fdcaf08355b100a547a","slug":"uproar-in-bathinda-over-a-land-dispute-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा में जमीनी विवाद: पानी की टंकी पर चढ़ा परिवार, मालिकाना हक की मांग; मौके पर पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बठिंडा में जमीनी विवाद: पानी की टंकी पर चढ़ा परिवार, मालिकाना हक की मांग; मौके पर पहुंची पुलिस
Sun, 15 Nov 2026 01:01 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:01 PM IST
सार
बठिंडा में जमीन के मालिकाना हक को लेकर विवाद इस कदर बढ़ा कि कई परिवारों के लोग अपनी मांग मनवाने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ गए। तीन पीढ़ियों से जमीन पर रहने का दावा कर रहे लोगों ने पंचायत पर जमीन अपने नाम करवाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
बठिंडा में पानी की टंकी पर चढ़े लोग
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
बठिंडा जिले के गांव दयालपुरा मिर्जा में रविवार को एक अनोखी घटना देखने को मिली, जब कई परिवारों के सदस्य अपनी कब्जे वाली जमीन की मालिकाना हक अपने नाम करवाने की मांग को लेकर गांव में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गए। इस घटना की सूचना मिलते ही पूरा गांव एकत्र हो गया और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
पानी की टंकी पर चढ़े गुरतेज सिंह, अमृतपाल सिंह और गेत सिंह ने बातचीत के दौरान बताया कि उनके परिवार पिछली तीन पीढ़ियों से इस जमीन पर घर बनाकर रह रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में गांव की महिला सरपंच सुरिंदर कौर ने अपने बेटे पंचायत मेंबर गुरसेवक सिंह के साथ मिलकर, पंचायत सचिव और संबंधित तहसीलदार की सहायता से इस जमीन को अपने नाम करवा लिया है।
टंकी पर चढ़े लोगों ने महिला सरपंच, उनके बेटे, पंचायत सचिव और संबंधित तहसीलदार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांग की कि उनकी कब्जे वाली जमीन को उनके नाम पर किया जाए। उन्होंने कहा कि वे मजबूर होकर पानी की टंकी पर चढ़े हैं और उन्होंने गांव के लोगों से उनका साथ देने की अपील की। वहीं, पानी की टंकी पर चढ़े लोगों को नीचे उतारने के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इस घटना ने स्थानीय प्रशासन के सामने एक गंभीर चुनौती पेश कर दी है।