फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Union Minister Ravneet Bittu meets Prime Minister Modi in Delhi

Punjab: केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने PM मोदी से की मुलाकात, कई मुद्दों पर चर्चा की, ऑपरेशन सिंदूर के लिए दी बधाई

Fri, 16 May 2025 04:36 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 16 May 2025 04:36 PM IST
सार

केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली स्थित उनके आवास में मुलाकात की। पाकिस्तान के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सिंदूर की जीत पर बधाई भी दी। केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने पीएम से मुलाकात की फोटो भी साझा किए हैं।

विज्ञापन
Union Minister Ravneet Bittu meets Prime Minister Modi in Delhi
पीएम मोदी के साथ रवनीत बिट्टू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने शुक्रवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री बिट्टू ने प्रधानमंत्री मोदी को ऑपरेशन सिंदूर के सफलता पूर्ण पर उन्हें बधाई दी। साथ ही बिट्टू ने प्रधानमंत्री मोदी से पंजाब के मुद्दों पर चर्चा की, जिसमें पंजाब के किसानों को केंद्र सरकार द्वारा किसानों की आय बढ़ाने के लिए शुरू की गई योजनाओं का लाभ राज्य के जरूरतमंद किसानों को उपलब्ध कराने और पंजाब के सरहदी इलाकों के विकास के लिए नई परियोजनाओं पर चर्चा की।  केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने पीएम से मुलाकात की फोटो भी साझा किए हैं।

विज्ञापन


इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री बिट्टू ने प्रधानमंत्री मोदी को अमृतसर स्थित श्री हरिमंदिर साहिब पर आधारित एक पुस्तक भेंट की। बिट्टू ने प्रधानमंत्री से पंजाब के अन्य मुद्दों पर जिसमें पंजाब में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए और नई रेल परियोजनाओं को लेकर भी उनके विभाग द्वारा किए जा रहे कार्य के बारे में विस्तार से बताया और आने वाले दिनों में पंजाब में जिन-जिन रेल परियोजनाओं को पूरा किया जाएगा उनको लेकर भी विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन


अकाल तख्त के जत्थेदार ने करतारपुर साहिब कॉरिडोर दोबारा खोलने की अपील
अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गगरज ने भारत और पाकिस्तान सरकारों से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर को दोबारा खोलने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में दोनों देशों के बीच संबंधों में जो सुधार देखने को मिल रहा है, उसके चलते कॉरिडोर को बंद रखने का कोई औचित्य नहीं बनता। जत्थेदार गगरज ने कहा कि दुनिया भर के सिख श्रद्धालु श्री दरबार साहिब, करतारपुर (नारोवाल, पाकिस्तान) जैसे पवित्र स्थलों के दर्शन की लगातार अरदास करते हैं। इस कॉरिडोर के खुलने के बाद हजारों श्रद्धालुओं को गुरु नानक देव जी की ऐतिहासिक धरती पर नतमस्तक होने का अवसर मिला है। जत्थेदार गगरज ने हालिया तनावों को कम करने में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय नेताओं द्वारा निभाई गई संवेदनशील और परिपक्व भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र को आज शांति, विकास और सहयोग की जरूरत है ना कि संघर्ष या युद्ध की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed