{"_id":"6aa974e99c0a807347064f43","slug":"two-miscreants-jumped-from-the-roof-of-the-jalandhar-court-complex-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर कोर्ट परिसर की छत से दो बदमाशों ने लगाई छलांग: दोनों की टूटी टांग, इलाज के बाद कोर्ट में पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर कोर्ट परिसर की छत से दो बदमाशों ने लगाई छलांग: दोनों की टूटी टांग, इलाज के बाद कोर्ट में पेशी
Tue, 15 Sep 2026 10:10 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 15 Sep 2026 10:10 PM IST
सार
गिरफ्तारी से बचने के लिए दोनों ने बिल्डिंग से छलांग लगा दी, जिससे उनकी टांगों में गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने इलाज के बाद दोनों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में किया पेश
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने कोर्ट परिसर से गिरफ्तार किए गए दो कथित शातिर अपराधियों अमन और फतेह को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। दोनों आरोपी सोमवार को एक पुराने मामले की सुनवाई के लिए जालंधर कचहरी परिसर पहुंचे थे।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी से बचने के लिए दोनों ने बिल्डिंग से छलांग लगा दी, जिससे उनकी टांगों में गंभीर चोटें आईं। मामला जालंधर कैंट थाना क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस को सूचना मिली थी कि केस नंबर 84/2, आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले में वांछित अमन और फतेह कोर्ट परिसर में मौजूद हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर दोनों को पकड़ने की कोशिश की। पुलिस की मौजूदगी का पता चलते ही दोनों ने कथित तौर पर भागने के लिए छत से छलांग लगा दी। छलांग लगाने के कारण दोनों घायल हो गए और आगे भाग नहीं सके। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर उपचार करवाया और बाद में अदालत में पेश किया।
विज्ञापन
अदालत से दोनों को तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस के अनुसार, अमन के खिलाफ 11 आपराधिक मामले जबकि फतेह के खिलाफ 16 मामले दर्ज हैं। रिमांड के दौरान पुलिस इनसे हथियारों से जुड़े मामले सहित अन्य आपराधिक मामलों को लेकर पूछताछ करेगी। आगे की जांच और सामने आए तथ्यों के आधार पर की जाएगी।