{"_id":"69a06ee1bde0e78b7d0efd2f","slug":"two-ias-and-40-pcs-officers-transferred-in-punjab-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, दो आईएएस और 40 पीसीएस अधिकारियों का तबादला, राजदीप बराड़ बने ADC मलेरकोटला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, दो आईएएस और 40 पीसीएस अधिकारियों का तबादला, राजदीप बराड़ बने ADC मलेरकोटला
Thu, 26 Feb 2026 09:33 PM IST
Ankesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Ankesh Kumar
Updated Thu, 26 Feb 2026 09:33 PM IST
सार
पंजाब सरकार ने वीरवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए दो आईएएस और 40 पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया।
विज्ञापन
तबादले।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
पंजाब सरकार ने वीरवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए दो आईएएस और 40 पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। मुख्य सचिव केएपी सिन्हा की ओर से जारी आदेशों के अनुसार आईएएस राजदीप सिंह बराड़ को अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) मलेरकोटला नियुक्त किया गया है, जबकि आईएएस सुनील को एसडीएम बलाचौर लगाया गया है।
विज्ञापन
पीसीएस अधिकारियों में गुरप्रीत सिंह थिंद को सचिव रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी बठिंडा, जगविंदरजीत सिंह ग्रेवाल को एडीसी (ग्रामीण विकास) फाजिल्का, सुभाष चंदर को विशेष सचिव पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले विभाग तथा परमदीप सिंह को अतिरिक्त मुख्य प्रशासक बठिंडा विकास प्राधिकरण नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
नवरीत कौर सेखों को एडीसी (शहरी विकास) पटियाला, गुरसिमरन सिंह ढिल्लों को कमिश्नर नगर निगम बटाला और विरपाल कौर को एसडीएम रामपुरा फूल लगाया गया है। दीपक भाटिया (फिल्लौर), रजनीश अरोड़ा (मजीठा), रविंदर सिंह अरोड़ा (अबोहर), इस्मत विजय सिंह (धूरी), अमनदीप कौर (होशियारपुर) सहित कई अधिकारियों को एसडीएम पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा नवदीप कुमार को अतिरिक्त प्रबंध निदेशक पीआरटीसी पटियाला, अमनप्रीत सिंह को संयुक्त आयुक्त नगर निगम लुधियाना, अभिषेक शर्मा को एडीएम फिरोजपुर और ऋषभ बांसल को अतिरिक्त प्रबंध निदेशक वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन नियुक्त किया गया है। सरकार ने सभी अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से नया पदभार संभालने के निर्देश दिए हैं।