{"_id":"6a92c92efe57d56a1607d93b","slug":"two-brothers-ploy-to-secure-police-protection-2026-08-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: सुरक्षा लेने के लिए दो भाइयों का कारनामा, खुद के घर पर रची हमले की झूठी साजिश; पुलिस ने किया बेनकाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: सुरक्षा लेने के लिए दो भाइयों का कारनामा, खुद के घर पर रची हमले की झूठी साजिश; पुलिस ने किया बेनकाब
Sat, 29 Aug 2026 05:27 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 29 Aug 2026 05:27 PM IST
सार
दोनों भाई पुलिस सुरक्षा लेने के लिए हाईकोर्ट पहुंच गए थे जहां उनकी याचिका को खारिज कर दिया गया था। दोनों ने मलेशिया से खुद को धमकी भरा मैसेज भी करवाया था।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस सुरक्षा लेने की चाहत ने दो भाइयों का जेल जाने का रास्ता तय कर दिया है। बजुर्ग व्यक्तियों की देखभाल के लिए संस्था चलाने वाले दोनों भाइयों हरजीत सिंह व रणजीत सिंह निवासी गांव भुच्चो खुर्द को पुलिस सुरक्षा लेने की चाहत इस कदर हुई कि दोनों भाइयों ने खुद ही दो लोगों को हायर करके अपने घर पर रात के समय पानी की बोतल फिंकवा ली और बाद में अपने घर के अंदर पेट्रोल से आग लगाकर पेट्रोल बम से हमला होने की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
दो आरोपी गिरफ्तार
इस मामले का पता तब चला जब पुलिस ने बोतल फेंकने वाले एक आरोपी अनमोलप्रीत सिंह को तरनतारन से गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी हरजीत सिंह को भी तुरंत गिरफ्तार कर लिया। थाना कैंट के एसएचओ दलजीत सिंह ने बताया कि 26 अगस्त रात को पुलिस के पास सूचना प्राप्त हुई कि गांव भुच्चो खुर्द में हरजीत सिंह एवं रणजीत सिंह के घर पर अज्ञात व्यक्तियों ने पेट्रोल बम फेंक कर हमला किया है। उन्होंने बताया कि उक्त मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
सूत्र बताते हैं कि इस मामले में पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो पुलिस आरोपी अनमोलप्रीत सिंह तक पहुंच गई। जब पुलिस ने पकड़े गए आरोपी अनमोलप्रीत से पूछताछ की तो उसने खुलासा किया कि दोनों भाइयों ने मिलकर साजिश के तहत उसे एवं उसके साथ अमृतपाल सिंह को हायर किया था। दोनों ने उनके घर पर पानी की बोतल फेंकी।
सूत्रों ने आगे बताया कि पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों आरोपियों को तरनतारन से बस से बठिंडा बुलाया गया। बठिंडा में जब आरोपी पहुंचे तो दोनों के साथ हरजीत सिंह और उसका भाई रणजीत सिंह संपर्क में थे और फोन कॉल के जरीए उन्हें लोकेशन बता रहे थे। पकड़े गए आरोपी ने खुलासा किया कि उनको उक्त वारदात को अंजाम देने के लिए दो हजार रुपये मिलने थे। पुलिस ने खुलासा होने के बाद हरजीत सिंह को तुरंत गिरफ्तार कर लिया जिसने पुलिस पूछताछ में बताया कि हायर किए गए दोनों लोगों ने उनके घर पर पानी की बोतल फेंकी थी, लेकिन उसे पेट्रोल बम बनाकर घटना पेश करने के लिए उन्होंने खुद ही घर के अंदर पेट्रोल से आग लगा ली थी। अब पुलिस फरार चल रहे रणजीत सिंह और अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।
मलेशिया से खुद को करवाया था धमकी भरा मैसेज
सूत्र बतातें है कि दोनों भाइयों ने पुलिस सुरक्षा हासिल करने के लिए मलेशिया से खुद के मोबाइल फोन पर किसी व्यक्ति से धमकी भरा मैसेज भी सेंड करवाया था। पुलिस ने उस संदेश की जांच शुरू की थी लेकिन दोनों भाइयों को किसी कारण सुरक्षा नहीं मिली। सुरक्षा लेने के लिए दोनों भाइयों ने अदालत में भी याचिका दायर की थी लेकिन अदालत ने डिस्पोज ऑफ कर दी।सूत्र बताते हैं कि दोनों भाइयों हरजीत सिंह एवं रणजीत सिंह ने पुलिस सुरक्षा लेने के लिए हाईकोर्ट में भी याचिका दायर की थी। लेकिन अदालत ने भी दोनों भाइयों की इस याचिका को खारिज कर दिया था।