फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Two brothers died due to drug addiction in Jamarai village of Tarn Taran

नशे का दंश: घर के राशन की चिंता भी नहीं डिगा सकी, सगे भाइयों ने 10 हजार में खरीदा चिट्टे का टीका लगाया; माैत

Mon, 08 Sep 2025 09:24 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 08 Sep 2025 09:24 AM IST
सार

खडूर साहिब से छह किलोमीटर की दूरी पर बसे गांव जामाराय के पूर्व सैनिक लखविंदर सिंह की दो वर्ष पहले मौत हो चुकी है। उनके बड़े बेटे बहादर सिंह को डेढ़ वर्ष पहले नशे ने निगल लिया था। अब दो छोटे बेटों मलकीत सिंह और गुरप्रीत सिंह की माैत हो गई।

विज्ञापन
Two brothers died due to drug addiction in Jamarai village of Tarn Taran
बेटों के गम में बिलखती मां - फोटो : संवाद

विस्तार

तरनतारन के गांव जामाराय में दो सगे भाइयों की नशे के टीके से मौत हो गई। एक वर्ष पहले दोनों के बड़े भाई बहादर सिंह की जान भी इसी तरह चली गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में नशा सरेआम बिक रहा है। 

विज्ञापन


अपने दोनों जवान बेटों मलकीत सिंह व गुरप्रीत सिंह के अंतिम संस्कार के दाैरान उनकी मां रंजीत कौर ने मुख्यमंत्री को दुहाई देते कहा कि नशा खत्म करने के लिए जमीनी स्तर पर काम किया जाए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पंजाब की मदद को आगे आए 'भाई': सलमान खान ने भेजी दो नाव, हुसैनीवाला बॉर्डर के कई गांव लेंगे गोद
विज्ञापन
विज्ञापन


खडूर साहिब से छह किलोमीटर की दूरी पर बसे गांव जामाराय की महिला सरपंच के पति परमजीत सिंह ने बताया कि पूर्व सैनिक लखविंदर सिंह की दो वर्ष पहले मौत हो चुकी है। उनके बड़े बेटे बहादर सिंह को डेढ़ वर्ष पहले नशे ने निगल लिया था। बहादर सिंह के दो भाई मलकीत सिंह और गुरप्रीत सिंह एक साथ मिलकर चिट्टे के टीके लगाते थे। 


गांव तुड़ से संबंधित नामी नशा तस्कर शनिवार की शाम को दोनों भाइयों को दस हजार रुपये की हेरोइन देकर गया। मां रंजीत कौर ने बताया कि वह दुहाई देती रही कि घर का राशन लाना है, बाढ़ का भी खतरा है, लेकिन दोनों भाइयों ने एक नहीं सुनी। 

दोनों ने एक-दूसरे को रात भर चिट्टे के टीके लगाए। सुबह दोनों को मृत देखकर मां रंजीत कौर बेसुध हो गई। ग्रामीण गुरशरन सिंह, केवल सिंह, हरजाप सिंह, सुलखन सिंह ने बताया कि गांव में नशा तो बिकता है, लेकिन पुलिस आंखें मूंद लेती है। शाम को दोनों भाइयों का एक साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। बता दें कि मलकीत सिंह शादीशुदा था और दो बेटियों का पिता भी था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed