{"_id":"684850c1303c1fce570c8390","slug":"tires-of-hrtc-bus-going-from-sandhol-to-delhi-caught-fire-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"HRTC बस में लगी आग: खचाखच भरी थी बस... निकलने लगा धुआं और चीखने-चिल्लाने लगे यात्री, नंगल डैम के पास हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HRTC बस में लगी आग: खचाखच भरी थी बस... निकलने लगा धुआं और चीखने-चिल्लाने लगे यात्री, नंगल डैम के पास हादसा
Wed, 11 Jun 2025 01:08 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, नंगल
संवाद न्यूज एजेंसी, नंगल
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 11 Jun 2025 01:08 PM IST
सार
एचआरटीसी हमीरपुर डिपो की बस मंडी के संधोल से दिल्ली जा रही थी। नंगल डैम के निकट पंहुचते ही बस के टायरों से धुंआ उठते देख यात्रियों ने शोर मचाया।
विज्ञापन
बस के टायरों में लगी आग
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की चलती बस में अचानक आग लग गई। जिस समय यह घटना हुई उस वक्त बस सवारियों से खचाखच भरी हुई थी। एचआरटीसी की यह बस दिल्ली जा रही थी। जैसे ही बस से धुआं निकलने लगा तो बस में सवार यात्रियों ने शोर मचाया। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया। क्योंकि सभी यात्रियों को तुरंत सुरक्षित बस से बाहर उतार दिया गया। हादसा सोमवार रात पंजाब के नंगल डैम के पास हुआ है।
नंगल डैम के पास देर रात सवारियों से फुल एचआरटीसी की बस के टायरों में अचानक आग लग गई। आनन-फानन में सवारियों को बस से उतारा गया। इसके बाद सभी यात्रियों को अन्य बसों में बैठा कर आगे के लिए रवाना किया गया।
दरअसल सोमवार की रात एचआरटीसी की हमीरपुर डिपो की बस मंडी के संधोल से दिल्ली जा रही थी। नंगल डैम के पास पंहुचते ही बस के टायरों से धुंआ उठते देख बस के यात्रियों ने शोर मचाया। इस पर बस चालक सलीम मुहम्मद ने बस को रोककर सवारियों को उतारा। तब तक टायरों में आग भड़क चुकी थी। लोगों ने एनएफएल के अग्निशमन विभाग को घटना की जानकारी दी। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों के पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
बस चालक सलीम मुहम्मद ने बताया कि टायरों को खोल कर जांच करने पर ही पता चलेगा कि आग कैसे लगी। उधर, एनएफएल अग्निशमन विभाग के कर्मचारी वीरेंद्र मट्टू ने कहा कि अगर उनकी टीम मौके पर आकर आग पर काबू न पाती तो नुकसान अधिक हो सकता था।