फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Three people dies including couple from Haryana in collision between two vehicles in Mansa

Accident: दो गाड़ियों में आमने-सामने टक्कर, हरियाणा के दंपती सहित तीन की मौत, कारों के उड़े परखच्चे

Tue, 27 Jan 2026 07:10 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, भिखी (मानसा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिखी (मानसा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 27 Jan 2026 07:10 PM IST
सार

पंजाब के मानसा में दो गाड़ियों की आमने-सामने टक्कर के बाद तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में हरियाणा का बुजुर्ग दंपती भी है। वहीं 23 साल के युवक की भी मौत हुई है। 

विज्ञापन
Three people dies including couple from Haryana in collision between two vehicles in Mansa
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त दोनों कारें। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के मानसा जिले में बड़ा हादसा हुआ है। पटियाला हाईवे पर दो स्विफ्ट गाड़ियों के बीच जबरदस्त आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों कारों में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल है। मरने वालों में हरियाणा का दंपती है। वहीं 23 साल के युवक की भी मौत हुई है। हादसा इतना भयानक था कि दोनों वाहन बूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। 
विज्ञापन


हादसे में गंभीर जख्मी एक युवक को बठिंडा के एम्स अस्पताल में रेफर किया गया है। पुलिस चौकी ठुठियावाली के कर्मचारियों की हादसाग्रस्त गाड़ियों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हरियाणा के रतिया वासी उपकार सिंह (67) और उसकी पत्नी शविंदर कौर (62) सोमवार को भीखी में एक शादी समागम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे और मंगलवार को वे अपनी स्विफ्ट गाड़ी पर भीखी से मानसा जा रहे थे। गांव ख्याला कलां के पास सामने से आ रही स्विफ्ट के साथ उनकी कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। दोनों गाड़ियों की आपसी भिड़ंत में उपकार सिंह और उसकी पत्नी शविंदर कौर और दूसरी गाड़ी में सवार गांव मलकपुर ख्याला वासी बलकरण सिंह (23) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बलकरण सिंह के साथ गाड़ी में सवार गांव धलेवा वासी कमलप्रीत सिंह को गंभीर रूप में बठिंडा के एम्स अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयंकर था कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। जानकारी मिलते ही आसपास गांवों के लोग एकत्र होने शुरू हो गए और पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से जख्मी व्यक्ति और व मृतकों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। 


पुलिस चौकी ठुठियावाली के मक्खन सिंह व गुरजीवन सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के मृतक लोगों के परिवारों को सूचित किया गया है और उनके बयान दर्ज करने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed