फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Third case of corona virus in Punjab young man report positive in Firozepur

पंजाब में कोरोना का तीसरा केस:फिरोजपुर में युवक कोविड पॉजिटिव, हरियाणा का रहने वाला, माता-पिता से मिलने आया था

Tue, 27 May 2025 04:28 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 27 May 2025 04:28 PM IST
सार

पंजाब के फिरोजपुर में कोरोना का पहला मामला और प्रदेश का तीसरा केस सामने आया है। फिरोजपुर में हरियाणा का युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। युवक अपने माता-पिता से मिलने के लिए फिरोजपुर आया था। 

विज्ञापन
Third case of corona virus in Punjab young man report positive in Firozepur
कोरोना का नया वैरिएंट - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

पंजाब में कोरोना वायरस की एंट्री के साथ ही अब मामले भी बढ़ने लगे हैं। मोहाली, अमृतसर के बाद अब फिरोजपुर में कोरोना का तीसरा मामला सामने आया है। फिरोजपुर में एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। कोरोना संक्रमित युवक हरियाणा के अंबाला का रहने वाला है। उसके माता-पिता फिरोजपुर में रहते हैं। पिता रेलवे में कार्यरत हैं और माता-पिता रेलवे की सूर्य एन्क्लेव कॉलोनी में रहते हैं। संक्रमित युवक अपने माता-पिता से मिलने फिरोजपुर आया था। युवक बीमार था और उसका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे इलाज सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है। 
विज्ञापन


इससे एक दिन पहले अमृतसर में भी कोरोना संक्रमित मरीज रिपोर्ट हुआ था। मरीज की पहचान गुप्त रखी गई है। सरकारी मेडिकल कॉलेज के छात्र ने एक प्रेक्टिकल के लिए एक मरीज का सैंपल जांच के लिए लिया। इस सैंपल की जांच की तो रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। मरीज को आइसोलेट किया गया है। वायरल डिजीज रिसर्च लैब के प्रभारी डॉ. केडी सिंह ने कहा कि सीजनल फ्लू से संबंधित मरीज तो पिछले छह महीनों से रिपोर्ट हो रहे हैं, लेकिन अभी ये सभी मरीज पुराने कोरोना वैरिएंट से संबंधित हैं। रविवार को एक मरीज कोरोना संक्रमित रिपोर्ट हुआ था। अब विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना को सीजलन फ्लू घोषित किया है। इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों के सिविल सर्जनों को पत्र जारी कर सरकारी एवं निजी अस्पतालों में कोविड टेस्ट की प्रक्रिया शुरू करने के आदेश जारी किए हैं। सेहत विभाग ने राज्य के सभी जिलों के सिविल सर्जन को बचाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कहा कि यदि किसी में कोरोना के लक्षण जैसे खांसी, जुकाम, बुखार आदि हो तो वह स्वयं को आइसोलेट कर ले। लोग भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से परहेज करें और मुंह पर मास्क पहनकर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed