{"_id":"6ae987329dda4a36e107cd54","slug":"theft-at-shop-in-kotkapura-two-suspects-captured-on-cctv-they-committed-the-theft-twice-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटकपूरा में दुकान से चोरी: सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए दो आरोपी, दो घंटे के अंतराल पर की थी दो बार चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटकपूरा में दुकान से चोरी: सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए दो आरोपी, दो घंटे के अंतराल पर की थी दो बार चोरी
Tue, 03 Nov 2026 12:33 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटकपूरा
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटकपूरा
Published by: Nivedita
Updated Tue, 03 Nov 2026 12:33 PM IST
सार
कानदार सोमवार रात दुकान बंद कर घर चला गया था। मंगलवार सुबह लौटने पर शटर टूटा मिला और गल्ले से नकदी गायब थी। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि दोनों युवक रात के दौरान करीब दो घंटे के अंतराल में दो बार दुकान पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
कोटकपूरा के गांव हरीनौ में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो युवकों की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरों में कैद होने से पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। चोरों ने बस स्टैंड के पास स्थित रीठू सेठ की दुकान का शटर तोड़कर करीब एक लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली।
जानकारी के अनुसार, दुकानदार सोमवार रात दुकान बंद कर घर चला गया था। मंगलवार सुबह लौटने पर शटर टूटा मिला और गल्ले से नकदी गायब थी। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि दोनों युवक रात के दौरान करीब दो घंटे के अंतराल में दो बार दुकान पर पहुंचे थे और चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
सूचना मिलने पर थाना सदर कोटकपूरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। एसएचओ सिकंदर सिंह के अनुसार, फुटेज के आधार पर युवकों की पहचान की जा रही है और जल्द उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।