फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Temperatures drop by 4.9 degrees due to rain in Punjab Meteorological Department yellow alert for six days

गरमी से राहत: पंजाब में बारिश से 4.9 डिग्री गिरा पारा, माैसम विभाग ने छह दिन के लिए यलो अलर्ट किया जारी

Mon, 16 Jun 2025 08:35 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 16 Jun 2025 08:35 AM IST
सार

मौसम विभाग ने अगले छह दिनों के लिए पंजाब में यलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत कुछ जगहों पर 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और बारिश भी पड़ेगी। न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज के साथ सामान्य से 5.3 डिग्री ऊपर दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Temperatures drop by 4.9 degrees due to rain in Punjab Meteorological Department yellow alert for six days
पंजाब में गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में रविवार को हुई बारिश ने बीते कई दिनों से पड़ रही भीषण गरमी से हल्की राहत दी है। सूबे के अधिकतम तापमान में 4.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। इससे पारा अब सामान्य के पास पहुंच गया है। 42.2 डिग्री के तापमान के साथ बठिंडा सबसे गर्म रहा, जबकि पटियाला का पारा सामान्य से 3.5 डिग्री नीचे 34.1 दर्ज किया गया। 

विज्ञापन


मौसम विभाग ने अगले छह दिनों के लिए पंजाब में यलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत कुछ जगहों पर 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और बारिश भी पड़ेगी। न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज के साथ सामान्य से 5.3 डिग्री ऊपर दर्ज किया गया। सबसे कम 30 डिग्री का न्यूनतम पारा बठिंडा का दर्ज किया गया। विभाग के मुताबिक अगले तीन से चार दिनों के दौरान पारा 3 से 5 डिग्री तक गिरने की संभावना है।
विज्ञापन


अमृतसर का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री, लुधियाना का 38.6 डिग्री, पठानकोट का 39.8 डिग्री, फाजिल्का का 38.2 डिग्री, फिरोजपुर का 39.0 डिग्री, जालंधर का 38.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 30.8 डिग्री दर्ज किया गया। लुधियाना का न्यूनतम पारा 31.0 डिग्री, पटियाला का 31.5 डिग्री, पठानकोट का 31.3 डिग्री, फरीदकोट का 31.2 डिग्री, एसबीएस नगर का 31.5 डिग्री और गुरदासपुर का 30.7 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed