फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Tarn Taran by-election Case filed against SAD candidate Sukhwinder Kaur Randhawa daughter and son-in-law

तरनतारन उपचुनाव: शिअद उम्मीदवार सुखविंदर कौर रंधावा की बेटी और दामाद पर केस, सुखबीर ने दिया धरना

Sun, 26 Oct 2025 12:31 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 26 Oct 2025 12:31 PM IST
सार

तरनतारन विधानसभा उपचुनाव के लिए शिअद उम्मीदवार बीबी सुखविंदर कौर रंधावा की बेटी कंचनप्रीत कौर और दामाद अमृतपाल सिंह के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। इसके विरोध में शिअद प्रधान सुखबीर बादल ने धरना दिया। 

विज्ञापन
Tarn Taran by-election Case filed against SAD candidate Sukhwinder Kaur Randhawa daughter and son-in-law
सुखबीर बादल - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

तरनतारन विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की उम्मीदवार बीबी सुखविंदर कौर रंधावा की बेटी कंचनप्रीत कौर और दामाद अमृतपाल सिंह के साथ-साथ गग्गोबुआ गांव के सरपंच परमजीत सिंह पम्मा, पूरन सिंह झबाल, अजमेर सिंह काका छापा और सोनू दोदे के अलावा 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ शुक्रवार रात तरनतारन सिटी पुलिस स्टेशन में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं सरपंच मुनीश कुमार मोनू चीमा ने जिला निर्वाचन अधिकारी को लिखित शिकायत दी थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


दूसरी ओर, अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने इस कार्रवाई का विरोध किया और झबाल चौक पर धरना दिया और इसे पंजाब सरकार की एक बड़ी भूल बताया। उन्होंने कहा कि इस सीट से अकाली दल की जीत देखकर आप सरकार डर गई है, इसलिए उसने इस तरह की लापरवाही बरती है।
विज्ञापन


आप के बड़े नेता पहुंचेंगे प्रचार करने
सभी दलों के दिग्गजों ने अपने-अपने प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए कमर कस ली है। आप आदमी पार्टी की रणनीति साफ है कि वे इस सीट को गंवाना नहीं चाहती। साल 2022 में यह सीट आप के कश्मीर सिंह सोहल ने जीती थी। दोबारा जीत के लिए सीएम समेत आप के नेता व मंत्री पूरी ताकत झोंकेंगे। सभी की ड्यूटियां लगा दी गईं हैं। आप के बड़े नेता भी यहां प्रचार के लिए पहुंचेंगे। विभिन्न विभागों के मंत्री मतदाताओं को बताएंगे कि सरकार ने यहां लोगों के लिए क्या-क्या किया है। उन्हें यह भी समझने का प्रयास किया जाएगा पंजाब में आप सत्तारूढ़ पार्टी है, लिहाजा तरनतारन से भी आप का प्रत्याशी जीतता है तो वह सरकार का हिस्सा बनकर तरनतारन में विकास की रफ्तार को तेज करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस का फोकस डोर-टू-डोर कैंपेन
पंजाब कांग्रेस के आला नेताओं ने वीरवार को तरनतारन में एक अहम बैठक की। सभी नेताओं को विभिन्न बूथों की जितवाने की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। कांग्रेस का मुख्य फोकस डोर-टू-डोर कैंपेन पर रहेगा। इसकी भी रूपरेखा तैयार कर ली है।

भाजपा ने मजबूत किए बूथ व शक्ति केंद्र
भाजपा के प्रदेश महासचिव अनिल सरीन ने बताया कि भाजपा ने हलके में सभी बूथों व शक्ति केंद्रों को मजबूत कर दिया है। इन्हें जितवाने के लिए अब भाजपा नेताओं व बूथ प्रभारियों को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। मुद्दों की फेहरिस्त तैयार कर ली गई है। भाजपाई केंद्र की नीतियों व प्रदेश भाजपा के विजन के साथ मतदाताओं के बीच जाएंगे। मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क पर ज्यादा फोकस रहेगा और इस दौरान उन्हें जागरूक किया जाएगा। दरअसल, भाजपा के लिए इस सीट पर खोने के लिए कुछ नहीं है। इसलिए भाजपा भी यहां अपना प्रदर्शन बेहतर करना चाहती है।


सुखबीर ने संभाली प्रचार की कमान
शिरोमणि अकाली दल की जीत के लिए चुनाव तक सुखबीर बादल तरनतारन में ही रहेंगे। प्रचार की कमान उन्होंने खुद संभाली है जबकि स्टार प्रचारकों की सूची भी तैयार की गई है। यहां दो बार शिअद जीत चुकी है। इस बार उन्होंने धर्मी फौजी परिवार से जुड़ा प्रत्याशी मैदान में उतारा है, क्योंकि यह एक पंथक सीट है। उधर, अकाली दल (वारिस पंजाब दे) पंथक एकता, किसानों के मसलों व नशा और भ्रष्टाचार के खिलाफ मुद्दों को लेकर मतदाताओं से समर्थन मांग रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed