{"_id":"6aac1ffa433ade6369055ad4","slug":"suspicious-death-of-a-young-boy-in-jagraon-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: रेलवे लाइन के पास युवक की संदिग्ध मौत, मरने से पहले बनाया था वीडियो; पत्नी ने जताया हत्या का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: रेलवे लाइन के पास युवक की संदिग्ध मौत, मरने से पहले बनाया था वीडियो; पत्नी ने जताया हत्या का शक
Thu, 17 Sep 2026 10:44 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 17 Sep 2026 10:44 PM IST
सार
परिजनों ने बताया कि मौत से कुछ समय पहले पवनदीप ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर अपनी जान को खतरा होने की बात कही थी
विज्ञापन
युवक की संदिग्ध मौत
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
गांव हांस कलां में रेलवे लाइन के पास 35 वर्षीय पवनदीप सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने परिवार के बयानों के आधार पर संबंधित महिला समेत दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। वहीं पत्नी शीला कुमारी ने पति की हत्या का शक जताते हुए गहन जांच की मांग की है।
शीला ने पुलिस को बताया कि उसके पति के लुधियाना निवासी एक महिला से कथित संबंध थे। आरोप है कि इसी को लेकर पवनदीप को लगातार परेशान किया जा रहा था। परिवार के अनुसार वह मानसिक रूप से परेशान था।
परिजनों ने बताया कि मौत से कुछ समय पहले पवनदीप ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर अपनी जान को खतरा होने की बात कही थी। परिवार का कहना है कि वीडियो जांच में अहम खुलासे हो सकते हैं। पवनदीप घर से 10 मिनट में लौटने की बात कहकर निकला था। कुछ समय बाद रेलवे लाइन के पास उसकी मौत की सूचना मिली।
विज्ञापन
परिजनों ने मांग की है कि मामले की जांच केवल आत्महत्या के लिए उकसाने तक सीमित न रखी जाए। उसके आखिरी संपर्कों, वीडियो और विवाद समेत सभी पहलुओं की जांच हो। सूचना पर रेलवे पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। जांच अधिकारी एएसआई सतनाम सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। मौत का कारण जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगा।