फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Students protest at panjab university today against SIR demand resignation of Chief Election Commissioner

पीयू में आज छात्र करेंगे प्रदर्शन: एसआईआर के खिलाफ उठाएंगे आवाज, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

Tue, 06 Oct 2026 09:51 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Tue, 06 Oct 2026 09:51 AM IST
सार

प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मुख्य मांग है कि एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) की प्रक्रिया को वापस लिया जाए। इसके अलावा छात्र मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की भी मांग करेंगे।

विज्ञापन
Students protest at panjab university today against SIR demand resignation of Chief Election Commissioner
स्टूडेंट सेंटर - फोटो : संवाद/फाइल

विस्तार

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र मंगलवार को चुनाव प्रक्रिया और वोटर लिस्ट से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन शाम 5 बजे स्टूडेंट सेंटर में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मुख्य मांग है कि एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) की प्रक्रिया को वापस लिया जाए। छात्रों का आरोप है कि इस प्रक्रिया के तहत कुछ मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं। वे इन मतदाताओं के नाम दोबारा सूची में शामिल करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा छात्र मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की भी मांग करेंगे। छात्रों ने प्रदर्शन के जरिए चुनाव प्रक्रिया को लोकतांत्रिक और पारदर्शी बनाने की मांग उठाई है। प्रदर्शन के दौरान छात्र ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे लगाएंगे। छात्रों ने अन्य विद्यार्थियों से भी प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed