{"_id":"678f3032ebbd8a3a220b834e","slug":"students-able-to-obtain-class-10-certificate-by-passing-iti-after-class-8th-in-punjab-2025-01-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"New Education Policy: पंजाब में आठवीं के बाद ITI करके भी ले सकेंगे दसवीं का सर्टिफिकेट, प्रस्ताव तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
New Education Policy: पंजाब में आठवीं के बाद ITI करके भी ले सकेंगे दसवीं का सर्टिफिकेट, प्रस्ताव तैयार
Tue, 21 Jan 2025 04:04 PM IST
निवेदिता वर्मा
राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 21 Jan 2025 04:04 PM IST
सार
पंजाब में स्कूलों में आईटीआई कोर्स शुरू करने की योजना भी है। इसी तरह आईटीआई करने वाले सभी विद्यार्थियों को सुरक्षा के लिए बीमा कवरेज देने की भी तैयारी की जा रही है
विज्ञापन
आईटीआई
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में आठवीं के बाद आईटीआई पास करके विद्यार्थी दसवीं का सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकेंगे। तकनीकी शिक्षा विभाग की तरफ से नई शिक्षा नीति के तहत दो बड़े बदलाव करने की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया है, जिसे विभागीय मंजूरी के बाद जल्द ही फाइनल अप्रूवल के लिए शिक्षा मंत्री को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
इस पहल के तहत स्कूलों में आईटीआई कोर्स शुरू करने की योजना भी है। इसी तरह आईटीआई करने वाले सभी विद्यार्थियों को सुरक्षा के लिए बीमा कवरेज देने की भी तैयारी की जा रही है, ताकि अगर ट्रेनिंग के दौरान उनके साथ किसी भी तरह का कोई हादसा होता है, तो उन्हें इलाज के लिए उचित राशि मिल सके।
विज्ञापन
137 आईटीआई हैं पंजाब में
पंजाब में 137 इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (आईटीआई) हैं, जिनमें 35,201 कुल सीटें हैं। अगर वर्ष 2024-25 शैक्षणिक सत्र की बात की जाए तो इनमें दाखिला 93 प्रतिशत रहा था। अभी फिलहाल आईटीआई में डिप्लोमा करने के बाद विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा का सर्टिफिकेट लेने के लिए सभी परीक्षाएं पास करनी पड़ती हैं। इसमें विद्यार्थियों का समय भी बर्बाद होता है।यही कारण है कि तकनीकी शिक्षा को शिक्षा विभाग के साथ लिंक करने के लिए यह प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसमें शिक्षा विभाग की तरफ से कुछ शर्तें लगाई जा सकती है। जैसे कि आईटीआई डिप्लोमा पास करने वाले विद्यार्थियों के लिए पंजाबी या अन्य जरूरी विषयों में परीक्षा पास करना अनिवार्य किया जा सकता है। विभागीय मंजूरी के बाद ही इस संबंध में विभाग की तरफ से सभी नियम एवं शर्तें तय किए जाएंगे।
विभाग के अनुसार तकनीकी शिक्षा के सभी संस्थानों में जरूरी विषयों की पढ़ाई शुरू करने व स्कूलों में तकनीकी शिक्षा के कोर्स शुरू करना भी प्रस्ताव का हिस्सा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत समग्र शिक्षा प्रणाली के लिए ही इस पर काम किया जा रहा है। दसवीं के साथ ही बारहवीं का सर्टिफिकेट लेने के लिए भी इसे लागू किया जा सकता है।