{"_id":"6832ad1c1937773fe900cb9a","slug":"strong-storm-trees-broken-and-electric-poles-fell-down-in-punjab-weather-news-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Weather: बारिश से राहत, आंधी-तूफान से आफत... कई जगह पेड़ टूटे, बिजली के खंभे गिरे, आगे कैसा रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Weather: बारिश से राहत, आंधी-तूफान से आफत... कई जगह पेड़ टूटे, बिजली के खंभे गिरे, आगे कैसा रहेगा मौसम
Sun, 25 May 2025 11:10 AM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला/अमृतसर/जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला/अमृतसर/जालंधर
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 25 May 2025 11:10 AM IST
सार
Punjab Weather News: पंजाब में तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच रहा है। शनिवार को राहत की बारिश के साथ आंधी तूफान से आफत खड़ी हो गई। पंजाब में कई जगह तेज आंधी से खासा नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
जालंधर में कार पर गिरा बड़ा खंभा।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में बढ़ती गर्मी के बीच लोगों को थोड़ा राहत मिली है। पंजाब के कई जिलों में शनिवार शाम को मौसम में आए बदलाव की वजह से तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश भी हुई। बारिश से जहां गर्मी से राहत मिली वहीं तूफान ने लोगों की मुश्किल बढ़ा दी। आंधी व तूफान से कई जगह नुकसान भी हुई है।
विज्ञापन
शनिवार शाम करीब पांच बजे अमृतसर, पठानकोट, जालंधर समेत राज्य के कई जिलों में मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं के साथ काले बादल घिर आए और ऐसा अंधकार छा गया कि दरबार साहिब में लाइटें तक जलानी पड़ गईं। तेज आंधी के बाद तेज बारिश शुरू हो गई। इससे पहले जहां दिन में तापमान 40 डिग्री के करीब था और गरमी से लोग बेहाल थे, शाम को बारिश के बाद तापमान ने 10 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
मौसम ठंडा होने से लोगों को काफी राहत मिली। तेज आंधी की वजह से शहर में कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए जिस वजह से बिजली गुल हो गई। इसके साथ ही पठानकोट में भी दिनभर गर्मी से जूझने के बाद शाम को हुई बारिश ने लोगों को काफी राहत दी। इसके अलावा जालंधर में भी शाम करीब 6:30 बजे तेज बारिश के बाद लोगों को दिनभर की कर्मी से राहत मिली। आंधी की वजह से कई जगह हादसे भी हुए। जालंधर के कंपनी बाग चौक में लगा तिरंगे का पोल वहां से गुजर रहे मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति के ऊपर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बिजली के तारों पर पेड़ गिरने की वजह से पूरे शहर की बिजली भी गुल हो गई। नामदेवचौक पर लोहे के पाइप वहां खड़ी गाड़ियों पर गिरे जिससे उनका काफी नुकसान हुआ।
विज्ञापन
आज से सात दिन के लिए हीट वेव का अलर्ट
मौसम विभाग ने रविवार से सात दिनों के लिए हीट वेव का अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान पंजाब में कईं जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और बारिश पड़ने की भी संभावना है। इसी के साथ रविवार से तीन दिन पंजाब में कुछ जगहों पर हीट वेव चलने का भी अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों के दौरान तापमान में 2 से 4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की जा सकती है।