फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   SSP Sangrur Ravjot Kaur Grewal on Jagga Singh case

सुनाम मामले में पलटा पूरा खेल: जग्गा सिंह पर पहले से दुष्कर्म-एनडीपीएस समेत नाै एफआईआर दर्ज, चार में दोषी भी

Mon, 21 Sep 2026 02:13 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला Published by: Nivedita Updated Mon, 21 Sep 2026 02:13 PM IST
सार

सुनाम के गांव नमोल में एक व्यक्ति ने नशे पर वीडियो बनाने के बाद प्रताड़ना का आरोप लगाकर जान देने की कोशिश की। इस मामले में सरपंच पर केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
SSP Sangrur Ravjot Kaur Grewal on Jagga Singh case
जग्गा सिंह मामले में नया खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुनाम के गांव नमोल में नशे के खिलाफ सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने वाले जग्गा सिंह ने सुसाइड का प्रयास किया। पुलिस ने उसकी पत्नी के बयान पर गांव के सरपंच पर केस दर्ज किया है। वहीं संगरूर की एसएसपी ने प्रेस कांफ्रेंस कर मामले में बड़े खुलासे किए हैं। 
विज्ञापन


एसएसपी रवजोत कौर ग्रेवाल ने कहा कि कल डीसी ऑफिस में जग्गा सिंह नाम के एक व्यक्ति ने कोई जहरीली चीज खा ली। जग्गा सिंह के खिलाफ 9 एफआईआर दर्ज हैं। 4 मामलों में वह दोषी ठहराया जा चुका है। इनमें आबकारी और एनडीपीएस से जुड़े मामले शामिल हैं। चार अन्य मामलों में उस पर केस चल रहा है। उस पर दुष्कर्म का भी एक मामला है। 
विज्ञापन


12 सितंबर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था जिसमें उसने पुलिस को धमकी दी थी कि अगर उसके मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो वह आत्महत्या कर लेगा। इस संबंध में 12 सितंबर को ही मामला दर्ज किया गया था। पंचायत का कहना है कि जग्गा सिंह को राजनीतिक रूप से उकसाया जा रहा है। उनका कहना है कि गांव में ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई करने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति को वह रोकता है। जग्गा सिंह का आपराधिक इतिहास रहा है और उसे राजनीतिक रूप से उकसाया जा रहा है। इस मामले से जुड़े तथ्य जांच का विषय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जग्गा सिंह के आरोप
अस्पताल में उपचाराधीन पीड़ित जग्गा सिंह ने बताया कि उसने इलाके में बिक रहे नशे के खिलाफ आवाज उठाते हुए एक वीडियो पोस्ट की थी। उसने यह भी स्वीकार किया कि वह अतीत में खुद नशे का आदी रह चुका है। पीड़ित का आरोप है कि वीडियो सामने आने के बाद गांव का सरपंच और उसके साथी उसे लगातार प्रताड़ित करने लगे। आरोपियों ने उसके घर में घुसकर तोड़फोड़, मारपीट और जान से मारने की धमकियां दीं। साक्ष्य मिटाने के लिए आरोपियों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और डीवीआर भी उखाड़कर साथ ले गए।

ग्रामीणों का दावा: आरोप बेबुनियाद 
गांव नमोल के ग्रामीणों ने पीड़ित के आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया कि जग्गा सिंह खुद नशे का आदी है और नशा बेचने का काम करता है। ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं और गांव में नशा बंद करवाने का प्रयास करने वालों पर मामला दर्ज करना पूरी तरह अनुचित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed