फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Singer Mankirt Aulakh donated 20 tractors to flood-affected villages in Ferozepur

Punjab Flood: मनकीरत औलख ने फिरोजपुर में बांटे ट्रैक्टर, 200 ट्रैक्टर देने का वादा, करेंगे पांच करोड़ की मदद

Sun, 21 Sep 2025 04:29 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 21 Sep 2025 04:29 PM IST
सार

पंजाब में बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए गायक मनकीरत औलख जुटे हुए हैं। मनकीरत औलख ने फिरोजपुर के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए 20 ट्रैक्टर दिए हैं। उन्होंने पूरे पंजाब में 200 ट्रैक्टर देने का वादा किया है। 

विज्ञापन
Singer Mankirt Aulakh donated 20 tractors to flood-affected villages in Ferozepur
फिरोजपुर में गायक मनकीरत औलख। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में इस बार अगस्त में 38 वर्षों बाद भयानक बाढ़ आई है। बाढ़ की आपदा ने भयावह रूप लेते हुए लाखों लोगों को मुश्किल में डाल दिया। हालांकि अब हालात सुधर रहे हैं, लेकिन पंजाब के लोगों ने इस त्रासदी में बहुत कुछ थो दिया है। लोगों के घर टूट गए। मवेशी पानी में बह गए। घर का सामान, ट्रैक्टर ट्रलियां समेत कई वाहन पानी में डूब गए थे। बाढ़ से 57 लोगों ने अपनी जान भी गंवाई है। पंजाब के लोगों की मदद के लिए अब पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के कई बड़े सितारे आगे आए हैं। इनमें एक नाम गायक मनकीरत औलख का भी है। 

विज्ञापन


इस मुश्किल घड़ी में प्रसिद्ध पंजाबी गायक मनकीरत औलख ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने बताया कि वह बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए 5 करोड़ रुपये का योगदान देंगे। उनका यह कदम संकट के समय में मानवता की एक बड़ी मिसाल है।
विज्ञापन


फिरोजपुर के बाढ़ प्रभावित गांवों में खेतों में रेत भर गई है। खेतों को फसल लायक बनाने को पंजाबी गायक मनकीरत औलख ने फिरोजपुर को 20 ट्रैक्टर दिए हैं। इसके अलावा 10 ट्रैक्टर अमृतसर को दिए हैं। यह 10 ट्रैक्टर अमृतसर के सिख संत कार सेवा को दिए हैं ताकि बाढ़ प्रभावित गांवों में जाकर वहां के खेतों और दूसरे अन्य कार्यों को ठीक किया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिरोजपुर में 10 ट्रैक्टर गुरुद्वारा जमानी साहब को और 10 ट्रैक्टर रामलाल गुरुद्वारा साहब को दिए हैं ताकि संबंधित गांव जो बाढ़ प्रभावित हैं उनकी जमीनों में से रेत निकाली जा सके। इसके अलावा मनकीरत औलख ने कहा कि जिन ग्रामीणों के बाढ़ में घर टूटे हैं उनके घर बना कर देंगे और उनके जो भी कार्य रुके हैं उनकी वह भरपाई करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने 100 ट्रैक्टर में खुद पंजाब के बाढ़ प्रभावित गांवों को और 100 ट्रैक्टर अपने दोस्तों से लेकर देंगे। ताकि पंजाब में जो बाढ़ से नुकसान हुआ है उसकी भरपाई हो सके।

पंजाबी कलाकारों का इस तरह एकजुट होकर सामने आना यह दर्शाता है कि संकट की इस घड़ी में पूरा पंजाब एक साथ खड़ा है। इन कलाकारों की पहल न केवल वित्तीय मदद प्रदान कर रही है, बल्कि बाढ़ से जूझ रहे लाखों लोगों का मनोबल भी बढ़ा रही है।


मनकीरत औलख ने कहा कि मैं पूरे पंजाब में 200 ट्रैक्टर दूंगा। हम पंजाब के बच्चे हैं। हम यहीं पले बड़े हैं। इसलिए इस मुश्किल घड़ी में लोगों की मदद करना मेरा मकसद है। मैं पंजाब की लोगों की सेवा कर रहा हूं। जो भी पंजाब के लिए खड़ा होगा उसे भगवान सबकुछ देगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed