{"_id":"6aeda0ed666eb444170db465","slug":"shooting-at-businessman-home-for-extortion-mamdot-police-deployed-for-security-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी के घर दूसरी बार फायरिंग: रंगदारी के लिए चलाई गोलियां, सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस के सामने वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी के घर दूसरी बार फायरिंग: रंगदारी के लिए चलाई गोलियां, सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस के सामने वारदात
Fri, 06 Nov 2026 03:12 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, ममदोट
संवाद न्यूज एजेंसी, ममदोट
Published by: Nivedita
Updated Fri, 06 Nov 2026 03:12 PM IST
सार
कारोबारी मनीष चोपड़ा को कुछ समय पहले विदेशी नंबर से रंगदारी के लिए फोन आया था। कारोबारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। इसके बावजूद करीब दो सप्ताह पहले भी बाइक सवार मुंह ढके युवकों ने रात के समय उनके घर पर फायरिंग की थी।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद आरोपी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
फिरोजपुर के ब्लॉक ममदोट में रंगदारी की मांग को लेकर अज्ञात हमलावरों ने कारोबारी मनीष चोपड़ा के घर को दूसरी बार निशाना बनाते हुए गोलियां चलाईं। बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने कारोबारी के घर के मुख्य गेट पर कई गोलियां दागीं और वारदात को अंजाम देने के बाद कुछ ही मिनटों में फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, फायरिंग करने आए दोनों युवकों ने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे, ताकि उनकी पहचान न हो सके। घटना के समय कारोबारी के परिवार की सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस कर्मचारी भी घर के अंदर मौजूद था, लेकिन उसकी ओर से हमलावरों पर कोई जवाबी कार्रवाई नहीं की गई।
गौरतलब है कि कारोबारी मनीष चोपड़ा को कुछ समय पहले विदेशी नंबर से रंगदारी के लिए फोन आया था। कारोबारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। इसके बावजूद करीब दो सप्ताह पहले भी बाइक सवार मुंह ढके युवकों ने रात के समय उनके घर पर फायरिंग की थी।
विज्ञापन
पहली घटना के बाद पुलिस ने जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार करने का दावा करते हुए कारोबारी को सुरक्षा मुहैया करवाई थी। इसके बावजूद दोबारा हुई फायरिंग ने कारोबारी परिवार की सुरक्षा और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।