{"_id":"69ce5b10fcaac364930dbce3","slug":"self-proclaimed-brother-harassment-woman-for-10-days-in-rajsthan-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंहबोले भाई ने की हैवानियत: 10 दिन तक किया दुष्कर्म, काम दिलाने के बहाने महिला को ले गया था राजस्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंहबोले भाई ने की हैवानियत: 10 दिन तक किया दुष्कर्म, काम दिलाने के बहाने महिला को ले गया था राजस्थान
Thu, 02 Apr 2026 05:35 PM IST
Ankesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
Published by: Ankesh Kumar
Updated Thu, 02 Apr 2026 05:35 PM IST
सार
पंजाब के अबोहर से महिला को काम के बहाने राजस्थान के श्रीगंगानगर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात हुई है। आरोपी महिला का मुंहबोला भाई है। आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
women crime demo
- फोटो : iStock
विस्तार
अबोहर के थाना खुईयां सरवर के अंतर्गत एक गांव की 23 वर्षीय महिला ने धोखे से ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। आरोपी युवक जो महिला को मुंहबोली बहन कहता था, उसे किन्नू तोड़ने के काम के बहाने अपने साथ ले गया और कई दिनों तक अलग-अलग स्थानों पर रखकर उसके साथ मारपीट व दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि वह अपने पति व एक बच्चे के साथ गांव में मजदूरी करती है। गांव का ही एक युवक मंगल सिंह, जो किन्नू के बागों में काम करता है, उसे 23 मार्च को मजदूरी के बहाने अपने साथ ले गया और उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया। महिला के अनुसार आरोपी उसे श्रीगंगानगर, जयपुर, बीकानेर और हरिद्वार घुमाता रहा और इस दौरान लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। बाद में आरोपी उसे श्रीगंगानगर के गांव में अपने परिचित के घर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया ताकि वह किसी से संपर्क न कर सके। किसी तरह मौके का फायदा उठाकर पीड़िता ने अपने पति को सूचना दी। इसके बाद उसका पति, ससुर और देवर वहां पहुंचे और उसे वापस लाकर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका मेडिकल कराया जा रहा है। पीड़िता के पति ने बताया कि 24 मार्च को ही थाना खुईयां सरवर में उसकी पत्नी के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई गई थी।
विज्ञापन