फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Sangroor MP Meet Hayer admitted in Mohali Fortis due to Dengue positive

सांसद मीत हेयर अस्पताल में भर्ती: एक हफ्ते से डेंगू पॉजिटिव, सोशल मीडिया पर दी जानकारी, लोगों से की अपील

Sat, 26 Oct 2024 07:26 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sat, 26 Oct 2024 07:26 PM IST
सार

पंजाब के संगरूर से आप सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर स्वास्थ्य कारणों की वजह से अस्पताल में भर्ती हैं। वह डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके चलते उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

विज्ञापन
Sangroor MP Meet Hayer admitted in Mohali Fortis due to Dengue positive
सांसद मीत हेयर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के संगरूर से आम आदमी पार्टी (आप) सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। मीत हेयर डेंगू का शिकार हुए हैं। इसके बाद उन्हें फोर्टिस मोहाली में भर्ती किया गया है। सांसद मीत हेयर इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी है। उन्होंने अपने एक्स हेंडल पर पोस्ट कर लिखा कि वह एक हफ्ते से डेंगू से पीड़ित हैं। वह अभी आराम कर रहे हैं और जल्द ही ठीक होकर बरनाला उपचुनाव प्रचार में शामिल होंगे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने एक्स पर उपचुनाव के लिए बरनाला सीट से आप उम्मीदवार हरिंदर सिंह धालीवाल के समर्थन में वोट करने के लिए बरनाला की जनता से अपील की है। मीत हेयर ने कहा कि जल्द ठीक होकर वह चुनाव प्रचार में शामिल हैं। 

चार सीटों पर उपचुनाव
पंजाब में डेरा बाबा नानक, गिद्दड़बाहा, बरनाला और चब्बेवाल में उपचुनाव होने हैं। यहां के विधायक अब सांसद बन गए हैं। डेरा बाबा नानक के विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा गुरदासपुर से, गिद्दड़बाहा के अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग लुधियाना से, चब्बेवाल के राजकुमार चब्बेवाल होशियारपुर से और बरनाला के विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर संगरूर से लोकसभा चुनाव जीत गए हैं। अब इन चारों विधनासभा सीटों पर उपचुवान होने जा रहे हैं। 28 अक्तूबर को स्क्रूटनी होगी। वहीं, 30 अक्तूबर को नामांकन वापिस लेने की आखिरी तारीख है। 13 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed