Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   SAD split BJP said join party which formed on orders of Akal Takht giani Harpreet singh counter attack

शिअद दोफाड़: भाजपा का कूटनीतिक दांव, कहा-उसी पार्टी से जुड़ें जो अकाल तख्त के हुक्म से बनी; हरप्रीत का पलटवार

Thu, 14 Aug 2025 11:47 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 14 Aug 2025 11:47 AM IST
सार

टकसाली अकाली भी नई पंथक पार्टी के साथ चलने की तैयारी कर रहे हैं। यही स्थिति रही तो आगामी विस चुनाव से पहले सियासी भंवर में फंसी शिअद के लिए मुश्किलें और बढ़ जाएंगी।

विज्ञापन
SAD split BJP said join party which formed on orders of Akal Takht giani Harpreet singh counter attack
ज्ञानी हरप्रीत सिंह - फोटो : फाइल

विस्तार

शिरोमणि अकाली दल के बिखराव पर भाजपा ने कूटनीतिक दांव खेला है। साल 2027 में विधानसभा चुनाव से पहले सूबे में गठबंधन को लेकर क्या सियासी समीकरण बनेंगे, यह तो वक्त ही बताएगा लेकिन भाजपा ने अकाली कार्यकर्ताओं से उसी पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया है, जो अकाल तख्त के हुक्म से बनी है। 
विज्ञापन


भाजपा का इशारा शिअद से अलग नई गठित हुई पंथक पार्टी की ओर है। दूसरी ओर, टकसाली अकाली भी नई पंथक पार्टी के साथ चलने की तैयारी कर रहे हैं। यही स्थिति रही तो आगामी विस चुनाव से पहले सियासी भंवर में फंसी शिअद के लिए मुश्किलें और बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन


दिल्ली में भाजपा के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा कहते हैं कि नई पंथक पार्टी श्री अकाल तख्त साहिब के हुक्म से ही बनी है और सिख समुदाय के लोगों के लिए तख्त का हर हुक्म मानना अनिवार्य होता है। लिहाजा अकाली कार्यकर्ताओं को भी नई गठित पंथक पार्टी से ही जुड़ना चाहिए। हालांकि भाजपा अभी पंजाब में किसी के साथ गठबंधन न करने की बात कह रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हम पंथक पार्टी के साथ चलेंगे : सुखदेव सिंह गोबिंदगढ़

वरिष्ठ टकसाली अकाली नेता सुखदेव सिंह गोबिंदगढ़ ने कहा कि वे और उनके सभी समर्थक उसी पंथक पार्टी के साथ चलेंगे, जिसका गठन श्री अकाल तख्त साहिब जी के हुक्म से हुआ है। हमारा पूरा समर्थन नई पार्टी को रहेगा। इस सियासी घटनाक्रम के बाद शिअद को अब आत्ममंथन की जरूरत है। वहीं शिअद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि जिन लोगों ने श्री अकाल तख्त साहिब की अगुवाई कर ली हो, उन्हें राजनीति शोभा नहीं देती।

जत्थेदार साहिबान पहले भी बन चुके शिअद के प्रधान : ज्ञानी हरप्रीत सिंह

पंथक पार्टी के नवनियुक्त प्रधान व पूर्व जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के अनुसार श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार साहिबान पहले भी जत्थेदार की सेवाएं देने के बाद शिरोमणि अकाली दल के प्रधान बने हैं। जत्थेदार तेजा सिंह, गुरमुख सिंह, जत्थेदार उधम सिंह, जत्थेदार अत्तर सिंह व जत्थेदार मोहन सिंह इत्यादि ऐसे कई उदाहरण हैं, जिन्हें शिअद में अहम जिम्मेदारियां मिली थीं। यह कहना उचित नहीं है कि जत्थेदार साहिबानों का सियासत में कोई काम नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed