फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Roof of cowshed collapsed more than 20 cows died in Hoshiarpur

20 से ज्यादा गायों की मौत: होशियारपुर में गोशाला का लेंटर गिरा, मलबे में दबने से गोवंश की मौत, रेस्क्यू जारी

Fri, 27 Jun 2025 08:44 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 27 Jun 2025 08:44 PM IST
सार

होशियारपुर में एक साथ गई बेजुबानों की मौत हुई है। गोशाला का लेंटर गिरने से 20 से ज्यादा गोवंश की मौत हो गई। घटना होशियारपुर के कस्बा हरियाना की है। 

विज्ञापन
Roof of cowshed collapsed more than 20 cows died in Hoshiarpur
गोशाला का लेंटर गिरने से गायों की मौत। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के होशियारपुर में बड़ा हादसा हुआ है। होशियारपुर के हरियाना कस्बे में गोशाला का लेंटर गिरने से 20 से ज्यादा गोवंश की मौत हो गई। हादसा वीरवार-शुक्रवार की रात करीब 2:30 बजे हुआ है। जानकारी के अनुसार लेंटर गिरने से पहले गोशाला में करीब 40 गाय और बछड़े मौजूद थे।

विज्ञापन


कस्बा हरियाना के ढक्की रोड स्थित महंत कौशल किशोर दास गोशाला की छत गिरने से 20 गायों व बछड़ों की मौत हो गई। छत की नीचे लगभग 42 गाय व बछड़े दब गए थे। हादसे के बाद लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया। समाजसेवी संस्थाओं व नगर निवासियों के सहयोग से लगभग 20 गायों को बचा लिया गया। पशु चिकित्सा अधिकारी मनमोहन सिंह दर्दी, पशु चिकित्सा निरीक्षक अजमेर सिंह, पशु चिकित्सा निरीक्षक परमिंदर सिंह भी घायल गोवंश की मरहम पट्टी करने पहुंचे।
विज्ञापन





हादसे की सूचना मिलते ही कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह भी मौक पर पहुंचे। उन्होंने हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। शहर के गो सेवक सुभाष कुमार शुभ, रवि कुमार गढ़दीवाल, गोपाल व विभिन्न समाजसेवियों ने जेसीबी मशीनों की सहायता से कुछ गायों को बचाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन, पूर्व विधायक पवन कुमार आदिया, शिअद के शामचुरासी हलके के प्रभारी संदीप सिंह तथा डेरा माघी राम से संत सच्चिदानंद भी मौके पर पहुंचे। मृत गोवंश को विधिवत तरीके से जमीन में दबाया गया। पंडित बिल्लू ने पूजा-अर्चना कर गोवंश को अंतिम विदाई दी। मौके पर नायब तहसीलदार भुंगा परवीन कुमार, नगर काउंसिल अध्यक्ष संजय कपिला, पटवारी मोती सिंह व पार्षद पवन कुमार भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed