भारत माता की जय: अटारी बॉर्डर पर 12 दिन बाद रिट्रीट सेरेमनी, देशभक्ति गीतों पर झूमे सैलानी, नहीं खुले गेट
12 दिन बाद अटारी बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी शुरू हो गई है। अटारी बॉर्डर पर पहुंचे सैलानियों की ओर से वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे इतनी ऊंची आवाज में लगाए गए कि भारतीयों का जोश देखकर पाकिस्तानी रेंजर्स के होश उड़े फाख्ता हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहलगाम हमले का बदला लेने के लिए भारत की तरफ से ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया। ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने भारत के साथ युद्ध जैसे हालात पैदा किए। दोनों देशों के बीच तनाव के चलते अमृतसर के अटारी-वाघा बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी बंद कर दी गई थी। अब हालात सामान्य होने पर मंगलवार को अटारी बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी एक बार फिर से शुरू कर दी गई। हालांकि पहले दिन रिट्रीट देखने जाने वाले लोगों की संख्या एक हजार से 1500 के बीच रही।
अटारी बॉर्डर पर पहुंचे सैलानियों की ओर से वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे इतनी ऊंची आवाज में लगाए गए कि भारतीयों का जोश देखकर पाकिस्तानी रेंजर्स के होश उड़े फाख्ता हो गए। वहीं सेरेमनी के दौरान बीएसएफ की ओर से गेट पूरी तरह से बंद रखे गए। रिट्रीट सेरेमनी के दौरान सैलानियों ने बीएसएफ जवानों का हौसला बढ़ाया। ऑपरेशन सिंदूर के बाद सात मई से रिट्रीट सेरेमनी बंद कर दी गई थी।
#WATCH | Amritsar, Punjab | Crowds return to Attari border to witness the Retreat ceremony, which will resume today
विज्ञापन विज्ञापन
The retreat ceremony at all three Joint Check Posts of Punjab Frontier will resume from today. pic.twitter.com/DuLQBGUMtp— ANI (@ANI) May 20, 2025
पाकिस्तान की गैलरी रही पूरी तरह से खाली
रिट्रीट सेरेमनी शुरू हो जाने पर जहां एक तरफ भारतीयों की ओर से पूरा जोश दिखाया जा रहा था। वहीं इस बीच दूसरी तरफ पाकिस्तानी की गैलरी पूरी तरह से खाली थी। पाकिस्तानी रेंजर्स ने भी औपचारिकता के तौर पर अपनी तरफ से झंड़ा फहराने की रस्म तो अदा की, मगर खाली गैलरियां की मायूसी उनके चेहरों से साफ झलक रही थी।
#WATCH अमृतसर, पंजाब: रिट्रीट समारोह देखने के लिए अटारी सीमा पर लोगों की भीड़ उमड़ी, रिट्रीट समारोह आज से फिर शुरू होगा।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 20, 2025
पंजाब फ्रंटियर की तीनों संयुक्त चौकियों पर रिट्रीट समारोह आज से फिर शुरू हो रहा है। pic.twitter.com/wmeBY2iO9O
टैक्सी चालकों में भी लौटी खुशी
रिट्रीट सेरेमनी होने से टैक्सी चालकों के चेहरों पर खुशी लौट आई। हालांकि पहले दिन 70 से 80 गाड़ियां ही सैलानियों को लेकर बॉर्डर पर गई थी। लेकिन टैक्सी चालकों को अब फिर से उम्मीद जाग गई है कि पहले की तरह सब कुछ ठीक हो जाएगा। सिंह टूर एंड ट्रैवल के मालिक दलजीत सिंह रंधावा ने बताया कि रिट्रीट सेरेमनी बंद होने के कारण टैक्सी चालकों का काम पूरी तरह से ठप पड़ा था। आज पहले दिन टैक्सियां रवाना हुई है। इससे सभी खुश हैं। उन्होंने बताया कि जिले में पांच हजार से ज्यादा टैक्सी चालक हैं, जोकि रोजाना बॉर्डर के लिए जाते हैं।