{"_id":"684cef115c0aa223410a0c8b","slug":"red-alert-issued-for-severe-heat-wave-in-punjab-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में जानलेवा गर्मी: सीवियर हीट वेव का रेड अलर्ट जारी, विभाग की चेतावनी-बिना काम घर से न निकलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में जानलेवा गर्मी: सीवियर हीट वेव का रेड अलर्ट जारी, विभाग की चेतावनी-बिना काम घर से न निकलें
Sat, 14 Jun 2025 09:10 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 14 Jun 2025 09:10 AM IST
सार
भीषण लू की वजह से शुक्रवार को 46 डिग्री के साथ बठिंडा सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग ने आज भी तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, फाजिल्का, मुक्तसर व बठिंडा जिलों में सीवियर हीट वेव चलने का रेड अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
पंजाब में भीषण गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गर्मी अब जानलेवा होती जा रही है। पंजाब में भीषण गर्मी के कारण दो लोगों की मौत हो गई है। पठानकोट में एक 35 साल का युवक गर्मी की वजह से अचानक बेहोश हो गया और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। इसी तरह मोगा में 55 साल का एक व्यक्ति बेहोश होकर गिर गया और दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों को अस्पताल में रखवा दिया है। फिलहाल दोनों की पहचान नहीं हो सकी है। सीजन में गर्मी से अब तक चार लोग दम तोड़ चुके हैं। इससे पहले बुधवार को भी दो लोगों की जान चली गई थी।
यह भी पढ़ें: Ahmedabad Plane Crash: अधूरा रह गया लंदन का सफर... यादगार बन गई आखिरी रील्स, पटियाला की महिला की भी मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान में वृदि्ध
सूबे के अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री की कमी दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य से 2.9 डिग्री ऊपर बना है। न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य से 4.9 डिग्री ऊपर दर्ज किया गया। सबसे कम 28.3 डिग्री का न्यूनतम पारा पठानकोट का दर्ज किया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Ahmedabad Plane Crash: अधूरा रह गया लंदन का सफर... यादगार बन गई आखिरी रील्स, पटियाला की महिला की भी मौत
विज्ञापन