फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Recruitment for 1746 constable posts in Punjab Police

पंजाब पुलिस में भर्ती: 1746 कांस्टेबल पद भरेगी सरकार, कितनी फीस, कैसे करें आवेदन? यहां A to Z जानकारी

Wed, 12 Feb 2025 08:37 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 12 Feb 2025 08:37 PM IST
सार

पंजाब पुलिस में भर्ती होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। पंजाब पुलिस विभाग की तरफ से भर्ती निकाली गई है। इसके लिए युवाओं को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। 

विज्ञापन
Recruitment for 1746 constable posts in Punjab Police
Punjab Police - फोटो : X @PunjabPoliceInd

विस्तार

पंजाब के युवाओं के पास पुलिस विभाग में भर्ती होने का मौका है। क्योंकि पुलिस विभाग की तरफ से हजारों पदों पर भर्ती निकाली गई है। पंजाब पुलिस में 1746 कांस्टेबल के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इनमें 1261 पद डिस्ट्रिक्ट कैडर और 485 पद आर्म्ड कैडर के हैं। 21 फरवरी को शाम 7 बजे से इन 1746 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। योग्य उम्मीदवार 13 मार्च रात 11.55 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन


बीते दिनों पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने पटियाला में पुलिस फोर्स में क्रिएट किए 10 हजार नए पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की थी। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद एक बार फिर पंजाब सरकार अपने कामकाज में जुट गई है। डिस्ट्रिक्ट कैडर के 1261 में से 410 पद महिला आवेदक के लिए रिजर्व रखे गए हैं। इसी तरह आर्म्ड कैडर पुलिस में 485 में 157 पद महिलाओं के लिए रिजर्व हैं। कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 1 जनवरी 2025 को 18 साल और अधिकतम उम्र 28 साल है। रिजर्व कैटेगरी के लिए अधिकतम उम्र 33 साल रखी गई है। उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता 12वीं होना अनिवार्य है, जबकि एक्स सर्विसमैन के लिए 10वीं पास होना जरूरी है।
विज्ञापन


पुलिस की वेबसाइट पर भर्ती का नोटिफिकेशन अपलोड
पंजाब पुलिस की अधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती का नोटिफिकेशन अपलोड किया गया है। https://www.punjabpolice.gov.in/ वेबसाइट पर कोई भी उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी जुटा सकता है। कांस्टेबल के पदों पर उम्मीदवारों का कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट लिया जाएगा। पहला पेपर 100 और दूसरा 50 अंक का होगा। सामान्य श्रेणी के आवेदकों के लिए आवेदन शुल्क 1200 रुपये, पंजाब के एक्स सर्विसमैन के लिए 500 रुपये और एससी, एसटी, बैकवर्ड क्लास व ईडब्ल्यूएस के लिए आवेदन शुल्क 700 रुपये रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने तैयार किया हेल्पडेस्क
पंजाब पुलिस की ओर से इन पदों पर आवेदन के लिए युवाओं की मदद के लिए हेल्प डेस्क भी बनाया है।यह हेल्प डेस्क 21 फरवरी को शाम 7 बजे से शुरू होगा। हेल्प डेस्क नंबर-022-61306265 है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की मानें तो इन पदों पर जून के अंत तक परिणाम घोषित कर दिये जाएंगे, जबकि सितंबर तक सरकार का लक्ष्य है कि इन कांस्टेबल पद पर भर्ती नए पुलिसकर्मियों की जॉइनिंग करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed