फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Ravneet Bittu alleges on Sunil Jakhar he is responsible for BJP defeat in by elections

बिट्टू के निशाने पर जाखड़: बोले- उपचुनाव में भाजपा की हार के लिए प्रधान जिम्मेदार, हाईकमान करेगी बात

Sun, 24 Nov 2024 07:56 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 24 Nov 2024 07:56 PM IST
सार

पंजाब की चार सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा को मुंह की खानी पड़ी है। भाजपा एक भी सीट जीत नहीं पाई है। ऐसे में केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत बिट्टू ने प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ को हार का जिम्मेदार ठहराया है। 

विज्ञापन
Ravneet Bittu alleges on Sunil Jakhar he is responsible for BJP defeat in by elections
रवनीत बिट्टू - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब की चार सीटों पर उपचुनाव के नतीजों पर केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत बिट्टू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बिना जरनैल के यह चुनाव लड़ी है, जिसके चलते पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। अगर पंजाब भाजपा प्रधान जाखड़ चुनाव प्रचार करते तो नतीजे कुछ और होते और भाजपा कम से कम दो सीटें जरूर जीतती। बिट्टू ने कहा कि चुनाव मैदान में प्रधान के न होने से फर्क पड़ता है। दूसरी पार्टियों से प्रधान व महासचिव मैदान में थे, जबकि हमारी सिर्फ कार्यकर्ता (फौज) लड़ाई लड़ रही थी।

विज्ञापन


बिट्टू ने कहा कि जाखड़ के प्रचार न करने के कारण कुछ भी हो सकते हैं और उन्होंने इसे लेकर खुद स्पष्टीकरण भी दिया है। हालांकि वह जिस तरह से मुद्दों को उठाते हैं। उनके प्रचार से चुनाव में पार्टी को फायदा जरूर होना था। अब हाईकमान उनके साथ बात करेगी, ताकि सभी मसलों को हल किया जा सके। उपचुनाव में पहली बार भाजपा को अच्छी तरह प्रचार करने का मौका मिला है, क्योंकि किसानों ने उनका विरोध नहीं किया। इसके लिए मैं उनका आभार जताता हूं।
विज्ञापन


कांग्रेस वर्करों को नजरअंदाज किया, पत्नियों को दी टिकट : बिट्टू
बिट्टू ने पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग व सुखजिंदर सिंह रंधावा पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वर्करों को नजरअंदाज किया और प्रधान और पूर्व डिप्टी सीएम की पत्नियों को चुनाव मैदान में उतारा, जिसके चलते लोगों ने इनके अहंकार को तोड़ दिया। अगर अच्छे नेताओं को टिकट देते तो कांग्रेस को जरूर फायदा मिला। बरनाला का रिजल्ट सबने देखे हैं। बिट्टू ने कहा कि इनको हराने के लिए ही गिद्दड़बाहा में मैंने मोर्चा लगा रखा था। हार की जिम्मेदारी लेते हुए राजा वड़िंग व सुखजिंदर रंधावा को अपनी पदों से इस्तीफा देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिट्टू मंदबुद्धि बच्चा, मनप्रीत बादल को हराने आए थे : वड़िंग
बिट्टू के इस हमले पर पंजाब कांग्रेस के प्रधान राजा वड़िंग ने कहा कि बिट्टू मंदबुद्धि बच्चा है। मुझे तो पहले से ही पता था कि बिट्टू मनप्रीत बादल को हरवाने के लिए ही आए हैं। बिट्टू पहले मनप्रीत बादल को गालियां देते थे। उलटे-सीधे बयान देकर मनप्रीत बादल का बिट्टू ने पहले से भी अधिक ग्राफ गिरा दिया। वड़िंग ने आरोप लगाया कि बिट्टू की मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ एक बात है, जिसके चलते वह हार की खुशी मना रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed