{"_id":"6ad1fd95c29e9161e90b8cea","slug":"rajveer-singh-ghumman-osd-to-punjab-chief-minister-bhagwant-mann-arrived-at-the-cbi-office-2026-10-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई दफ्तर पहुंचे राजवीर घुमन: पंजाब सीएम के ओएसडी से पूछताछ, व्हाट्सएप पर मिला था नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीआई दफ्तर पहुंचे राजवीर घुमन: पंजाब सीएम के ओएसडी से पूछताछ, व्हाट्सएप पर मिला था नोटिस
Fri, 16 Oct 2026 04:04 PM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Fri, 16 Oct 2026 04:04 PM IST
सार
सीबीआई ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी (ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी) राजबीर सिंह घुमन और पांच अन्य आरोपियों से जुड़े कथित भ्रष्टाचार और प्रभाव के गलत इस्तेमाल के मामले में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ सीबीआई आफिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजवीर सिंह घुमन शुक्रवार को सीबीआई ऑफिस पहुंचे। सीबीआई ने घुमन को 2:30 बजे सीबीआई दफ्तर में पूछताछ के लिए बुलाया था। घुमन के वकील ने बताया कि उन्हें सीबीआई का नोटिस व्हाट्सएप पर प्राप्त हुआ था। इसके बाद आज राजबीर घुमन यहां पहुंचे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
सीबीआई ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी (ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी) राजबीर सिंह घुमन और पांच अन्य आरोपियों से जुड़े कथित भ्रष्टाचार और प्रभाव के गलत इस्तेमाल के मामले में एफआईआर दर्ज की है। मामला सरकारी ट्रांसफर और पोस्टिंग, टेंडर, पॉलिसी से जुड़े फैसलों, लाइसेंसिंग और ज़मीन से जुड़े मामलों को प्रभावित करने के लिए कथित तौर पर दी गई रिश्वत से जुड़ा है। सीबीआई ने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के निर्देश पर पांच अक्तूबर को एफआईआर दर्ज की थी। इसके विरोध में पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।
इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने राजबीर घुमन की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि मामले में दर्ज सीबीआई एफआईआर के तहत कोई भी कठोर कार्रवाई न की जाए। हालांकि, कोर्ट ने एफआईआर पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था।
इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने राजबीर घुमन की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि मामले में दर्ज सीबीआई एफआईआर के तहत कोई भी कठोर कार्रवाई न की जाए। हालांकि, कोर्ट ने एफआईआर पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन