{"_id":"6ad038accfb76c89a60f118d","slug":"rain-in-chandigarh-mohali-panchkula-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ समेत ट्राइसिटी में झमाझम: सुबह की बारिश से मौसम में घुली ठंडक, बादलों और ठंडी हवाओं से लगी सर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ समेत ट्राइसिटी में झमाझम: सुबह की बारिश से मौसम में घुली ठंडक, बादलों और ठंडी हवाओं से लगी सर्दी
Thu, 15 Oct 2026 07:51 AM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Thu, 15 Oct 2026 07:51 AM IST
सार
मौसम विभाग ने गरज-चमक और तेज हवाओं के दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। बिजली चमकने के समय खुले स्थानों में खड़े होने और पेड़ों के नीचे आश्रय लेने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में बरसात
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंडीगढ़ समेत पंचकूला और मोहाली में वीरवार सुबह हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। पिछले दिनों की गर्मी के बीच बारिश और बादलों ने लोगों को राहत दी। सुबह के समय हवा में ठंडक महसूस हुई और मौसम में सर्दी की आहट नजर आने लगी। घरों से काम के लिए निकले लोगों को भी बदले मौसम का एहसास हुआ। बारिश के बाद आसमान में बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), चंडीगढ़ के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से क्षेत्र में मौसम सक्रिय बना हुआ है। विभाग ने 15 अक्टूबर को चंडीगढ़ में गरज-चमक, बिजली गिरने, ओलावृष्टि और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, शुक्रवार को भी कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ मौसम खराब रह सकता है। इसके बाद बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ने और 17 अक्टूबर से मौसम साफ रहने की संभावना है।
विज्ञापन
आईएमडी के 14 अक्टूबर के आंकड़ों के अनुसार, चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हालांकि, वीरवार सुबह हुई बारिश के बाद तापमान में कितना बदलाव आया, इसका आधिकारिक आंकड़ा उपलब्ध होने के बाद ही स्पष्ट होगा। मौसम में आए बदलाव के बीच लोगों को अब दिन की गर्मी के साथ सुबह-शाम की ठंडक भी महसूस होने लगी है।
विज्ञापन