फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Rain alert on Holi festival in Punjab weather update

Punjab Weather: होली पर रंगों के साथ बरसेंगे बादल... पंजाब में मौसम लेगा यू-टर्न, विभाग ने जारी की चेतावनी

Tue, 11 Mar 2025 03:07 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 11 Mar 2025 03:07 PM IST
सार

Holi 2025: पंजाब में होली पर मौसम बदल सकता है। होली पर रंगों के साथ बादल भी बरस सकते हैं। क्योंकि मौसम विभाग ने पंजाब में बारिश के आसार जताए हैं। 

विज्ञापन
Rain alert on Holi festival in Punjab weather update
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब समेत चंडीगढ़ में बीते कुछ दिनों से दोपहर में तेज धूप के साथ गर्मी का अहसास होने लगा है। यहां तक कि लोगों ने स्वेटर व जैकेट पहनना भी बंद कर दिए हैं। रात में भी रजाई कंबल की जरूरत महसूस नहीं हो रही है। वहीं अब मौसम एक बार फिर यू-टर्न लेने वाला है। होली पर रंगों के साथ बादल भी बरस सकते हैं। क्योंकि मौसम विभाग ने पंजाब में बारिश के आसार जताए हैं। 

विज्ञापन


मौसम विभाग ने पंजाब में 13 व 14 मार्च के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इन दो दिनों में पंजाब में कुछ जगहों पर तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। विभाग के मुताबिक इससे तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की कमी दर्ज की सकती है। 
विज्ञापन


विभाग के अनुसार बुधवार को कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। विभाग के अनुसार फिलहाल आने वाले 48 घंटों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि देखने को मिल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फरीदकोट सबसे गर्म, पारा 31 डिग्री पार
उधर, सोमवार को पंजाब के अधिकतम तापमान में मौसम शुष्क रहने के कारण 1.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य से 3.1 डिग्री ऊपर है। सबसे अधिक 31.7 डिग्री पारा फरीदकोट का दर्ज किया गया। अमृतसर का अधितम तापमान 27.3 डिग्री, लुधियाना का 29.1 डिग्री, पटियाला का 29.1 डिग्री, पठानकोट का 29.6 डिग्री, बठिंडा का 30.6 डिग्री, फाजिल्का का 29.5, फिरोजपुर का 27.4, जालंधर का 29.4 डिग्री दर्ज किया गया।


बठिंडा का न्यूनतम तापमान सबसे ज्यादा 
पंजाब के न्यूनतम तापमान में 5.2 डिग्री की बड़ी वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य से 5.3 डिग्री ऊपर हो गया है। राज्य में सबसे कम 13.4 डिग्री का पारा मोगा का दर्ज किया गया। अमृतसर का न्यूनतम पारा 16.0 डिग्री, लुधियाना का 15.2 डिग्री, पटियाला का 16.7 डिग्री, पठानकोट का 16.0, बठिंडा का 17.0 डिग्री, फाजिल्का का 13.8 डिग्री, फिरोजपुर का 15.6 और जालंधर का पारा 15.3 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed