फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Ragging of a Sikh child at a boarding school in Himachal

हिमाचल के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे की रैगिंग: श्री अकाल तख्त ने जताई आपत्ति, प्रिंसिपल बदलने की मांग

Mon, 07 Sep 2026 10:08 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 07 Sep 2026 10:08 PM IST
सार

हिमाचल के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे से रैगिंग का मामला सामने आया है। इस घटना की श्री अकाल तख्त ने कड़ी निंदा की है। 

विज्ञापन
Ragging of a Sikh child at a boarding school in Himachal
छात्र के साथ रैगिंग - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के एक बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के साथ रैगिंग का मामला सामने आया है। इस घटना पर श्री अकाल तख्त साहिब ने कड़ा रुख अपनाया है। जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने घटना की कड़ी निंदा की।

विज्ञापन

उन्होंने स्कूल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। जत्थेदार ने स्कूल प्रबंधन से तत्काल प्रिंसिपल को बदलने को कहा। प्रिंसिपल विद्यार्थियों के बीच अनुशासन और सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रहे थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी बच्चे के साथ रैगिंग या अमानवीय व्यवहार स्वीकार्य नहीं है। जत्थेदार ने पीड़ित सिख बच्चे और उसके परिवार से बातचीत की। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि श्री अकाल तख्त साहिब इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़ा है।

विज्ञापन

पुलिस कार्रवाई और वीडियो अपील
परिवार की शिकायत पर हिमाचल प्रदेश पुलिस ने रैगिंग करने वाले आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने सख्त धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है। जत्थेदार ने मीडिया और वेब चैनलों से वायरल वीडियो न चलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि परिवार की भावनाओं का ध्यान रखते हुए बच्चे की पहचान सार्वजनिक न की जाए। स्कूल प्रबंधन ने एक सप्ताह के भीतर प्रिंसिपल को बदलने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed