{"_id":"68fdb32c0b125dc62c026cb1","slug":"pws-pathankot-team-wins-gold-in-district-school-games-under-14-cricket-tournament-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pathankot: डिस्ट्रिक्ट स्कूल गेम्स अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में पीडब्ल्यूएस की टीम ने जीता स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pathankot: डिस्ट्रिक्ट स्कूल गेम्स अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में पीडब्ल्यूएस की टीम ने जीता स्वर्ण
Sun, 26 Oct 2025 11:05 AM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 26 Oct 2025 11:05 AM IST
सार
प्रताप वर्ल्ड स्कूल (पीडब्ल्यूएस) की अंडर-14 क्रिकेट टीम ने डिस्ट्रिक्ट स्कूल गेम्स क्रिकेट टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता है। युवा खिलाड़ियों ने पूरे मैच के दौरान अद्भुत टीमवर्क, दृढ़ संकल्प और कौशल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रताप वर्ल्ड स्कूल के खिलाड़ी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रताप वर्ल्ड स्कूल (पीडब्ल्यूएस) की अंडर-14 क्रिकेट टीम ने डिस्ट्रिक्ट स्कूल गेम्स क्रिकेट टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता है। युवा खिलाड़ियों ने पूरे मैच के दौरान अद्भुत टीमवर्क, दृढ़ संकल्प और कौशल का प्रदर्शन किया। स्कूल निदेशक सन्नी महाजन, निदेशक ओशिन महाजन, प्रिंसिपल शुभ्रा रानी ने बताया कि पीडब्ल्यूएस की गेंदबाजी आक्रमण के 3 ओवर में सिर्फ 6 रन देकर 4 विकेट लिए, जिसमें एक ओवर में हैट्रिक भी शामिल थी।
विज्ञापन
सूर्या ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 ओवर में 7 रन देकर 2 विकेट लिए। पियूष ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया, उन्होंने 3 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि सूर्यांश ने 1.1 ओवर में 7 रन देकर 1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए पीडब्ल्यूएस ने दबाव में भी शानदार संयम दिखाया और 10.4 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। बल्लेबाजी में अदनान (18 रन 18 गेंदों में), समाक्ष (12 रन 13 गेंदों में) और अफरान (9 रन 6 गेंदों में) के योगदान से टीम ने 2 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विजेता टीम में शामिल खिलाड़ी प्रणव (कप्तान), पियूष, अदनान, अफरान, विहान, सूर्या, सूर्यांश, हितेश्वर, समाक्ष, अर्जुन, दानियाल, समन्यु, हिमांग, सार्थक, वजाहत, अभिराज, और अंगद रहे। टीम को प्रशिक्षक गुरविंदर और अशरफ के सक्षम मार्गदर्शन में तैयार किया गया। उन्होंने कहा कि कम उम्र में ऐसे उत्कृष्ट प्रदर्शन हमारे विद्यार्थियों की अपार क्षमता को दर्शाते हैं। हम उनके शैक्षणिक और खेल दोनों क्षेत्रों में विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी।
विज्ञापन