फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab Women leads in smart phone usage Third in country urban women outpace men

स्मार्ट फोन के इस्तेमाल में पंजाबनें आगे: देश में तीसरे नंबर पर, शहरी महिलाओं ने पुरुषों को भी पीछे छोड़ा

Mon, 02 Jun 2025 10:43 AM IST
निवेदिता वर्मा राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 02 Jun 2025 10:43 AM IST
सार

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की ताजा सर्वे रिपोर्ट के अनुसार स्मार्ट फोन के इस्तेमाल में पंजाब की महिलाएं देश में तीसरे स्थान पर हैं। शहरों व गांवों में किस प्रकार के मोबाइल का महिला व पुरुष अधिक इस्तेमाल कर रहे हैं, उसे लेकर यह सर्वे किया गया था।

विज्ञापन
Punjab Women leads in smart phone usage Third in country urban women outpace men
पंजाब में महिलाएं फोन का कर रही ज्यादा इस्तेमाल - फोटो : istock

विस्तार

स्मार्ट फोन के इस्तेमाल में पंजाब की महिलाओं ने पुरुषों को भी पीछे छोड़ दिया है। सूबे में 96.7 प्रतिशत महिलाएं स्मार्ट फोन का इस्तेमाल कर रही हैं, जबकि 94 प्रतिशत पुरुष स्मार्ट फोन का उपयोग कर रहे हैं। गांवों में भी 91.2 फीसदी महिलाएं स्मार्ट फोन का इस्तेमाल कर रही हैं।

विज्ञापन


सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की ताजा सर्वे रिपोर्ट के अनुसार स्मार्ट फोन के इस्तेमाल में पंजाब की महिलाएं देश में तीसरे स्थान पर हैं। शहरों व गांवों में किस प्रकार के मोबाइल का महिला व पुरुष अधिक इस्तेमाल कर रहे हैं, उसे लेकर यह सर्वे किया गया था।
विज्ञापन


मंत्रालय ने 15 से 29 वर्ष की उन महिलाओं पर यह सर्वे किया है, जिन्होंने पिछले तीन महीने में स्मार्ट फोन का इस्तेमाल किया है। शहरी महिलाओं में स्मार्ट फोन के इस्तेमाल में टॉप पर गोवा है जहां 100 फीसदी महिलाएं स्मार्ट फोन का उपयोग कर रही हैं। दूसरे नंबर मणिपुर 97.9 प्रतिशत है। केंद्र शासित प्रदेशों में पुडुचेरी, लक्षद्वीप और लद्दाख तीनों 100 फीसदी के साथ टॉप पर हैं। अगर ओवरऑल शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों की बात की जाए तो 93.2% महिलाएं स्मार्ट फोन का इस्तेमाल कर रही है। साधारण मोबाइल फोन का उपयोग सिर्फ 2.9% महिलाएं कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

93.7% महिलाओं के पास स्मार्ट फोन 

सूबे में 93.7% महिलाओं के पास स्मार्ट फोन हैं। इसमें 98.5% शहरी और 91% ग्रामीण महिलाएं शामिल हैं। इसी तरह गांवों में अधिकतर महिलाओं के पास साधारण मोबाइल फोन है, जिसका प्रतिशत 5.3 है। शहरों में सिर्फ 0.7% महिलाओं के पास ही साधारण मोबाइल फोन है। 

ग्रामीण महिलाएं इंटरनेट का अधिक कर रहीं इस्तेमाल

रिपोर्ट के अनुसार पंजाब की 95 फीसदी महिलाएं दिन में एक बार इंटरनेट जरूर चलाती हैं। गांवों में जहां 96.4% महिलाएं दिन में एक बार इंटरनेट चला रही हैं, वहीं शहरी महिलाओं का प्रतिशत 92.5 फीसदी है। इसी तरह सप्ताह में एक बार 4.9% प्रतिशत महिलाएं इंटरनेट इस्तेमाल कर रही हैं। इसमें शहरी महिलाओं का प्रतिशत 7.3% और ग्रामीण महिलाओं का प्रतिशत 3.6 है। इंटरनेट उपयोग की आवृत्ति के अनुसार पिछले तीन महीनों के दौरान इंटरनेट का उपयोग करने के हिसाब यह यह डाटा जुटाया गया है।

गांवों में 26.8% लोग ऑनलाइन कर रहे खरीदारी  

पिछले एक महीने के दौरान किए गए सर्वे के अनुसार गांवों में 26.8% लोग ऑनलाइन खरीदारी कर रहे हैं। 11.4% लोग खाने-पीने का सामान मंगवा रहे हैं, जबकि 73.9% लोग गैर खाद्य पदार्थ मंगवा रहे हैं।

स्मार्ट फोन के अधिक इस्तेमाल के नुकसान

- रात में देर तक स्मार्टफोन चलाने से अनिद्रा की समस्या हो सकती है।
- आंखों में जलन और थकान की समस्याएं हो सकती हैं।
- चिंता और अवसाद जैसी मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ सकती हैं।
- लंबे समय तक फोन का उपयोग करने से स्मरण शक्ति पर प्रभाव पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed