पंजाब में बदला माैसम: घनी धुंध के अलर्ट के बीच छाए बादल, कई जिलों में बूंदाबांदी, ठिठुरन बढ़ी
26 दिसंबर से तीन दिन तक पंजाब में बारिश का अलर्ट रहेगा। इस दौरान 27 दिसंबर को मौसम ज्यादा खराब रहेगा। बिजली चमकने के साथ पंजाब के कई जगहों पर बारिश रहेगी। इससे ठंड काफी बढ़ जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में सोमवार को माैसम बदल गया। मौसम विभाग ने सोमवार से तीन दिनों के लिए घनी धुंध का यलो अलर्ट जारी किया था। सोमवार सुबह धूप नहीं निकली। बादल छाए हुए हैं। जालंधर और फरीदकोट समेत कई जिलों में बूंदाबांदी हुई है। माैसम विभाग के अनुसार, कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है और साथ ही घनी धुंध का भी प्रकोप रहेगा।
विभाग के मुताबिक इस दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। मंगलवार व बुधवार को मौसम शुष्क रहेगा। 27 दिसंबर को मौसम ज्यादा खराब रहेगा। बिजली चमकने के साथ पंजाब के कई जगहों पर बारिश रहेगी। इससे ठंड काफी बढ़ जाएगी।
रविवार को दिन के तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, पंजाब के न्यूनतम तापमान में 1.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई, लेकिन लुधियाना व बठिंडा का न्यूनतम पारा सामान्य के नीचे दर्ज किया गया। सबसे कम 3 डिग्री का पारा गुरदासपुर का दर्ज किया गया।
अमृतसर का न्यूनतम पारा 6.2 डिग्री, लुधियाना का 5.6 डिग्री, पटियाला का 6.8 डिग्री, पठानकोट का 5.3 डिग्री, बठिंडा का 4.8 डिग्री, बरनाला का 7.6 डिग्री, फाजिल्का का 5.3 डिग्री, फरीदकोट का 7.7 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब में सबसे अधिक दिन का पारा 26.3 डिग्री का अबोहर का दर्ज किया गया। वहीं, अमृतसर का अधिकतम तापमान 19.3, लुधियाना का 21.3, पटियाला का 22.2, पठानकोट का 20.2, बठिंडा का 21.4, गुरदासपुर का 20.5, फिरोजपुर का 20.3 डिग्री दर्ज किया गया।
मंडी गोबिंदगढ़ खराब श्रेणी में, चार शहर यलो जोन में
पंजाब में बारिश की कमी से शहरों में प्रदूषण बढ़ गया है। इसके कारण मंडी गोबिंदगढ़ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) रविवार को 256 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में है। वहीं, चार शहरों का एक्यूआई यलो जोन में दर्ज किया गया। इनमें अमृतसर का एक्यूआई 142, लुधियाना का 141, जालंधर का 131 और रूपनगर का 135 दर्ज किया गया। मौसम माहिरों के मुताबिक बारिश के न होने से हवा में मौजूद धूल के कण सेटल नहीं हो पा रहे हैं। इस कारण प्रदूषण बढ़ रहा है।