{"_id":"6835851296b04cabe802efb7","slug":"punjab-state-and-district-toppers-will-be-taken-on-ship-ride-government-announced-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब सरकार का तोहफा: स्टेट और जिलों के टॉपर को करवाई जाएगी जहाज की सैर, सम्मान समारोह में एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब सरकार का तोहफा: स्टेट और जिलों के टॉपर को करवाई जाएगी जहाज की सैर, सम्मान समारोह में एलान
Tue, 27 May 2025 02:58 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 27 May 2025 02:58 PM IST
सार
टॉपर विद्यार्थियों के सम्मान समारोह के दौरान एक स्कूल प्रिंसिपल ने जानकारी दी कि वह अपने टॉपर विद्यार्थियों को जहाज की सैर करवाते हैं और अलग-अलग जगह उनको टूर पर भेजते हैं। मान ने कहा कि पूरे पंजाब में ही इस योजना को लागू किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
सीएम भगवंत मान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के स्टेट व जिलों के टॉपर शिक्षा विभाग की तरफ से जहाज की सैर करवाई जाएगी। इन विद्यार्थियों को विभाग की तरफ से देश भर में एतिहासिक स्थानों पर टूर पर भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को टॉपर विद्यार्थियों के सम्मान समारोह में यह एलान किया। मान ने शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस को इसकी व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
मान ने कहा कि हमारे पास फंड की कोई कमी नहीं है, इसलिए इस योजना को जल्द लागू किया जाए। दरअसल कार्यक्रम के दौरान एक स्कूल प्रिंसिपल ने जानकारी दी कि वह अपने टॉपर विद्यार्थियों को जहाज की सैर करवाते हैं और अलग-अलग जगह उनको टूर पर भेजते हैं। मान ने कहा कि पूरे पंजाब में ही इस योजना को लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा सत्र के दौरान भी टॉपर विद्यार्थियों को विधानसभा सत्र देखने के लिए बुलाया जाएगा।