फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab roadways Punbus and PRTC contract worker announce to strike on 7th April

पंजाब में फिर थम जाएंगे बसों के पहिए: रोडवेज, पीआरटीसी और पनबस कर्मियों ने दी हड़ताल की चेतावनी, ये हैं मुख्य

Sun, 09 Mar 2025 02:07 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 09 Mar 2025 02:07 PM IST
सार

पंजाब में बस यात्रियों की एक बार फिर से परेशानी बढ़ने वाले है। क्योंकि पंजाब रोडवेज, पीआरटीसी और पनबस कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल की चेतावनी दी है। 

विज्ञापन
Punjab roadways Punbus and PRTC contract worker announce to strike on 7th April
बसों की हड़ताल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में एक बार फिर से सरकारी बसों के पहिए थम सकते हैं। क्योंकि पंजाब रोडवेज और पनबस कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने अपनी मांगों को चक्का जाम करने का एलान कर दिया है। ऐसे में अगर कांट्रैक्ट कर्मचारी हड़ताल पर गए तो पंजाब भर में यात्रियों को खासी परेशानी हो सकती है। 

विज्ञापन


अनुबंध पर काम कर रहे कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की जा रही है। सरकार ने बैठक में यूनियन की मांगें पूरी करने की सहमति जताई थी, लेकिन अभी तक मांगें पूरी नहीं हुई है। ऐसे में यूनियन ने सात अप्रैल को हड़ताल की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन


इससे पहले भी पंजाब रोडवेज, पीआरटीसी और पनबस कर्मियों ने जनवरी में दिन दिन हड़ताल की थी। 6, 7 और 8 जनवरी को पंजाब रोडवेज, पीआरटीसी और पनबस का चक्का जाम किया था। हालांकि यह हड़ताल सरकार के साथ बैठक के बाद दूसरे दिन वापस ले ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है प्रमुख मांगें
एक जुलाई 2024 को पंजाब सरकार के संबंधित अधिकारियों के साथ पंजाब रोडवेज, पीआरटीसी, पनबस मुलाजिमों की एक मीटिंग हुई थी, जिसमें मुख्य मांग थी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करें। ठेकेदारी सिस्टम खत्म करें, विभाग में नई बसें और किलोमीटर स्कीम की बसें बंद करें, ट्रांसपोर्ट माफिया पर रोक लगाए, नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों को शर्तों के साथ बहाल करें और साथ में विभाग को सही ढंग से चलाने की मांग और वेतन बढ़ाने की मांग की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed