फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab Ranjit Sagar Dam Project Road closed due to torrential rains in Pathankot landslides increased problems

Punjab: पठानकोट में मूसलाधार बारिश से रणजीत सागर बांध प्रोजेक्ट रोड बंद, लैंडस्लाइडिंग ने बढ़ाई मुश्किलें

Sun, 29 Jun 2025 03:05 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 29 Jun 2025 03:05 PM IST
सार

पेस्को सिक्योरिटी के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर अनिल भट्ट ने बताया कि परियोजना क्षेत्र में दो स्थानों पर लैंडस्लाइडिंग हुई है, जिसके चलते शाहपुरकंडी से धारकला और धारकला से शाहपुरकंडी दोनों मार्ग बंद हैं।

विज्ञापन
Punjab Ranjit Sagar Dam Project Road closed due to torrential rains in Pathankot landslides increased problems
मौके पर पहुंचे लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के पठानकोट जिले में शनिवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई। रणजीत सागर बांध परियोजना को जाने वाले प्रोजेक्ट रोड पर व्यू प्वाइंट के निकट और शाहपुरकंडी से धारकला को जोड़ने वाली सड़क पर भारी लैंडस्लाइडिंग के कारण मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। इससे स्थानीय लोगों और परियोजना कर्मियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


लैंडस्लाइडिंग की सूचना मिलते ही रणजीत सागर बांध परियोजना के कम्युनिकेशन मंडल के एसडीओ गुरमुख सिंह, राजकुमार, और जूनियर इंजीनियर ठाकुर सुरजीत सिंह मक्खन, साथ ही पेस्को सिक्योरिटी के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर अनिल भट्ट और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। सरकारी मशीनरी और जेसीबी की मदद से मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। हालांकि, सड़क पर गिरी बड़ी चट्टानों को तोड़कर हटाने में समय लगने की संभावना है।
विज्ञापन




जूनियर इंजीनियर ठाकुर सुरजीत सिंह मक्खन ने बताया कि मूसलाधार बारिश के कारण पक्के पहाड़ से भारी मात्रा में मलबा और चट्टानें सड़क पर गिर गईं, जिससे शाहपुरकंडी-धारकला मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। मलबा हटाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है, लेकिन बड़ी चट्टानों के कारण इसमें कुछ समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेस्को सिक्योरिटी के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर अनिल भट्ट ने बताया कि परियोजना क्षेत्र में दो स्थानों पर लैंडस्लाइडिंग हुई है, जिसके चलते शाहपुरकंडी से धारकला और धारकला से शाहपुरकंडी दोनों मार्ग बंद हैं। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चेक पोस्ट नंबर 2 और नंबर 8 को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। मलबा हटाने के बाद इन मार्गों को जल्द खोल दिया जाएगा।


स्थानीय लोगों ने इस घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि रात में हुई लैंडस्लाइडिंग गनीमत रही, वरना दिन के समय यह हादसा भारी जानी-माली नुकसान का कारण बन सकता था। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि बारिश के मौसम में सड़कों की नियमित जांच और रखरखाव सुनिश्चित किया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। मौसम विभाग ने पठानकोट सहित पंजाब के कई हिस्सों में अगले 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed